Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » स्वास्थ्य सुविधाओं में नई क्रांति मजबूत हुई सेवाओं की बुनियाद उपचार से हो रहे लाभान्वित…
    कोरबा

    स्वास्थ्य सुविधाओं में नई क्रांति मजबूत हुई सेवाओं की बुनियाद उपचार से हो रहे लाभान्वित…

    By Tv36 HindustanNovember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा :– स्वस्थ जीवन का प्रथम आधार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होती हैं। इसी उद्देश्य को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक सुधारों का परिणाम है कि अब अस्पतालों में पहले जैसी लंबी कतारें अतीत की बात बन गई हैं। आधुनिक मशीनों से सुसज्जित अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या में वृद्धि हुई है तथा पर्याप्त दवाएं, बेड और अन्य संसाधन सुनिश्चित किए गए हैं। प्रत्येक मरीज को समय पर उचित उपचार मिल रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में आमूलचूल परिवर्तन आया है।

    स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त नेटवर्क : आंकड़ों में झलकती प्रगति

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन.केशरी ने जिले के स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2000 की तुलना में वर्ष 2025 तक कोरबा जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है- उप स्वास्थ्य केंद्र 197 से बढ़कर 285, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 29 से बढ़कर 40, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 3 से बढ़कर 7, शहरी स्वास्थ्य केंद्र 0 से बढ़कर 30, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 3 और शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 1 है।

    जिला अस्पताल में आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित
    बेहतर संसाधन, बेहतर उपचार

    बेड की संख्या 364 से बढ़कर 856, डॉक्टरों की संख्या 99 और स्वास्थ्यकर्मी 876, एंबुलेंस सेवाएं 1 से बढ़कर 29, प्रसव सुविधा केंद्र 230 से बढ़कर 333, शिशु मृत्यु दर 62 से घटकर 48 हो गई है। इन उपलब्धियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को न केवल सशक्त बनाया है, बल्कि आम नागरिकों को उपचार के प्रति आत्मविश्वास भी दिया है।

    मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों से आमजनों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभः-

    जिले में स्व. बिसाहू दास मंहत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय भी संचालित है, जहां विशेषज्ञ अनुभवी चिकित्सकों एवं अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से आमजनों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।

    विशेष पहलें और नई व्यवस्थाएं-

    जिले के सभी 5 ब्लॉकों में पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) संचालित है। बर्न यूनिट और शिशु केयर यूनिट (एसएनसीयू) की स्थापना से गंभीर मरीजों और नवजातों को राहत मिली है। टीबी जांच दर 04 प्रतिशत से बढ़कर 44 प्रतिशत, टीकाकरण दर 46 प्रतिशत से बढ़कर 96.36 प्रतिशत पहुंची है। डेंटल यूनिट 1 से बढ़कर 7, आई यूनिट 4 से बढ़कर 8, ब्लड बैंक की संख्या 6 तक पहुंची, जिससे रक्त की उपलब्धता सुलभ हुई।

    विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाओं का हुआ विस्तार

    इन 25 वर्षो में जिले में विभिन्न प्रकार की जांच हेतु चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार हुआ है। जिले में एक्सरे जांच की सुविधा 1 से बढ़कर 7 स्थानों में उपलब्ध है। सीटी स्कैन की सुविधा भी 0 से बढ़कर 1 हो गई है। अन्य स्कैन की सुविधा भी 47 पहुंच गई है।

    सम्मान और पहचान

    स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए कोरबा जिले को कई राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। “संपूर्ण अभियान” के तहत पांच सूचकांकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिले को पुरस्कृत किया गया है। साथ ही, जिले की कई स्वास्थ्य संस्थाएं राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक से प्रमाणित हैं, जो गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जिले की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    कोरबा स्वास्थ्य क्रांति के पांच प्रमुख आयाम

    स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों का निरंतर विस्तार, विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या में वृद्धि, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण औरत एंबुलेंस नेटवर्क का सुदृढ़ीकरण, टीकाकरण, टीबी जांच और प्रसव सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार और राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) प्रमाणन के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की पहचान है।

    Post Views: 375

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबालको ने ‘पोषण माह 2025’ के तहत चलाया पोषण जागरूकता अभियान…
    Next Article आज का राशिफल इन राशियों के लिए भाग्य चमकेगा, रुके काम बनेंगे, मिलेगी नई सफलता…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    हर दुख सहना सीखो, भगवान पाने का ये गुप्त मंत्र बदल देगा आपकी जिंदगी, प्रेमानंद जी की सीख…

    April 21, 2026

    बंगाल में गरजे अमित शाह दीदी को हटाने का समय आ गया है संदेशखाली-गोरखा से चाय बागानों तक के लिए किया ये वादा…

    April 21, 2026

    महाकाल के दर में पहुंचे अभिनेता,अभिनेत्री शुभांगी दत्त और गायक निंजा, लिया आशीर्वाद…

    April 21, 2026

    ट्रंप कैबिनेट में भूचाल विवादों के बीच श्रम मंत्री लोरी चावेज-डिरेमर का इस्तीफा, गंभीर आरोपों से…

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हर दुख सहना सीखो, भगवान पाने का ये गुप्त मंत्र बदल देगा आपकी जिंदगी, प्रेमानंद जी की सीख…
    • बंगाल में गरजे अमित शाह दीदी को हटाने का समय आ गया है संदेशखाली-गोरखा से चाय बागानों तक के लिए किया ये वादा…
    • महाकाल के दर में पहुंचे अभिनेता,अभिनेत्री शुभांगी दत्त और गायक निंजा, लिया आशीर्वाद…
    • ट्रंप कैबिनेट में भूचाल विवादों के बीच श्रम मंत्री लोरी चावेज-डिरेमर का इस्तीफा, गंभीर आरोपों से…
    • राशन दुकानों के समय में बदलाव, जानिए अनाज मिलने की नई टाइमिंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?