Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सांची और मेवाड़ा ब्रांड का मिलावटी देसी घी जब्त, पैकिंग से लेकर बैच नंबर तक सब नकली…
    मध्य प्रदेश

    सांची और मेवाड़ा ब्रांड का मिलावटी देसी घी जब्त, पैकिंग से लेकर बैच नंबर तक सब नकली…

    By Tv 36 HindustanSeptember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर:- यहां मिलावटखोरों के हौसले इतने बुलंद है कि न केवल ब्रांडेड कंपनियों का मिलावटी देसी घी बनाकर बेच रहे हैं बल्कि सांची घी की समानांतर फैक्ट्री भी चला रहे हैं. इंदौर के मल्हारगंज में ऐसी ही एक फर्म का भंडाफोड़ हुआ है जहां मिलावटी देसी घी को मेवाड़ और सांची देसी घी की पैकिंग में तैयार करके बेचा जाता था. जिला खाद्य विभाग द्वारा की गई छापे की कार्रवाई के बाद यहां 1000 किलो से ज्यादा नकली देसी घी बरामद किया गया है. नकली देसी घी बनाने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी की गई है.

    छोगाला श्याम ट्रेडिंग कंपनी में खाद्य विभाग की टीम का छापा

    शहर के व्यावसायिक क्षेत्र मल्हारगंज की 3 नंबर गली में छोगाला श्याम ट्रेडिंग कंपनी में ब्रांडेड कंपनियों के नकली देसी घी बनाने की सूचना खाद विभाग को मिली थी. सूचना के आधार पर खाद विभाग की टीम ने इस इलाके की रैकी करते हुए दुकान और गोदाम पर छापे की कार्रवाई की. जिसमें मेवाड़ कंपनी का 900 किलो और सांची कंपनी का 110 किलो देसी घी बरामद किया गया है.

    1000 किलो मिलावटी देसी घी जब्त

    जिला खाद्य विभाग अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि “छोगालाल श्याम ट्रेडिंग कंपनी में सांची कंपनी का नकली देसी घी सेल किया जा रहा था और साथ में एक मेवाड़ कंपनी का निम्न क्ववालिटी वाला मिलावटी घी कैटरिंग वालों को सप्लाई किया जा रहा था. सूचना के आधार पर गोदाम और शॉप दोनों जगह से लगभग 900 किलो से अधिक मेवाड़ घी और करीब 110 किलो के आसपास सांची घी बरामद किया गया. जिसकी मात्रा 1000 किलो से ज्यादा है. फुटकर बाजार में जिसकी कीमत ₹6 लाख बताई जा रही है.”

    मौके पर पहुंचे सांची घी के प्रोडक्शन इंचार्ज

    इस कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने सांची घी के स्टाफ को भी सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे सांची घी के प्रोडक्शन इंचार्ज पवन कुमार शर्मा ने भी घी के सैंपल लेकर पैकिंग बैच नंबरों की पड़ताल की. जिन्होंने देसी घी की न्यूट्रिशियन वैल्यू की जांच की जो एफएसएसएआई की तरह नकली तरीके से तैयार की गई थी.

    पैकिंग से लेकर बैच नंबर तक सब नकली

    सांची घी के प्रोडक्शन इंचार्ज पवन शर्मा ने बताया कि “बरामद किए गए 15 लीटर का टीन और 1 लीटर का डब्बा दोनों नकली है. 110 किलो के आसपास सांची का देसी घी जब्त किया गया है. जिस पर सैंपल खाद्य विभाग ने लिए है और पूरा माल जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई करने की जा रही है. सांची घी का लोगो और उसकी न्यूट्रीशियन वैल्यू के अलावा एमएसपी बैच नंबर पूरी तरह से सांची कंपनी के अनुसार नहीं है और जो लोगो डिजाइन किया गया है वह भी सांची कंपनी का नहीं है. लिहाजा अब जब किए गए नकली देसी घी और पैकिंग के सैंपल को सांची कंपनी लैब भेजेगी और जो भी जांच रिपोर्ट आती है उस पर एक्शन लिया जाएगा.

    Post Views: 1,570

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव ने की कर्मचारियों अधिकारियों की छुट्टी कैंसिल, बुलाई आपात बैठक और सुनाया ये फैसला…
    Next Article मध्यप्रदेश में मिलेगी बेटियों के माता-पिता को पेंशन, हर महीने मिलेगा CM कन्या अभिभावक पेंशन योजना का लाभ, जानें आवेदन की प्रक्रिया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वजन कम करने से ज्यादा जरूरी हैं ये 7 चीजें, तभी घटेगी आपके पेट की चर्बी…

    May 31, 2026

    आज शाम PM आवास पर BJP की बड़ी बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों और इतने साल के रिपोर्ट कार्ड पर लगेगी मुहर…

    May 31, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति , जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हुई जारी…

    May 31, 2026

    छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इतने दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वजन कम करने से ज्यादा जरूरी हैं ये 7 चीजें, तभी घटेगी आपके पेट की चर्बी…
    • आज शाम PM आवास पर BJP की बड़ी बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों और इतने साल के रिपोर्ट कार्ड पर लगेगी मुहर…
    • प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति , जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हुई जारी…
    • छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इतने दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…
    • सरकार का बड़ा फैसला, अब इन कर्मचारियों को मिलेगा ₹6 लाख तक का मुफ्त बीमा कवर, इन्हें मिलेगा इसका लाभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?