Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देश में कोरोना का लगातार खतरा देख आज के लगेंगी वैक्सीन की तीसरी डोज जानिए हर सवाल का जवाब….
    कोरोना समाचार

    देश में कोरोना का लगातार खतरा देख आज के लगेंगी वैक्सीन की तीसरी डोज जानिए हर सवाल का जवाब….

    By Tv 36 HindustanJanuary 10, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. तीसरी लहर में मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ऐसे में अब बूस्टर डोज या प्रीकॉशन डोज देने की तैयारी कर ली गई है. आज से हेल्थ केयर वर्कर्स और 60+ जिन्हें कोई comorbidity है, उनको वैक्सीन की तीसरी डोज दी जाएगी. लेकिन इस बूस्टर डोज को लेकर भी कई सवाल…..

    कौन सी वैक्सीन लगेगी?

    भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जो भी लोग बूस्टर डोज लगवाने जा रहे हैं, उन्हें वहीं वैक्सीन दी जाएगी जिसकी पहली दो खुराक उन्हें मिल चुकी है. मतलब अगर आपको कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज लगी हैं तो बूस्टर भी कोविशील्ड की ही लगने वाली है.

    रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा क्या?

    स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि बूस्टर डोज या फिर प्रीकॉशन डोज लगवाने वाले लोगों को दोबारा रेजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उनके पास दो ऑप्शन रहने वाले हैं. पहला तो ये कि वे Cowin ऐप पर अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं.

    ऐप पर अब थर्ड डोज को लेकर एक अलग फीचर भी जोड़ दिया गया है, ऐसे में आसानी से अप्वाइंटमेंट लिया जा सकता है. दूसरा ऑप्शन ये है कि आप सीधे वैक्सीनेशन सेंटर जाकर भी टीका लगवा सकते हैं. वहां भी दोबारा रेजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ने वाली है.

    कितने टाइम बाद लग सकती है बूस्टर डोज?

    अगर आपको कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 9 महीने पहले लगी है, तो आप तीसरी डोज के लिए अप्लाई कर सकते हैं. अगर 9 महीने से कम हुआ है तो बूस्टर डोज अभी नहीं लगेगी.

    क्या वैक्सीनेशन सेंटर पर कोई सर्टिफिकेट दिखाना पड़ेगा?

    अगर आपकी उम्र 60 प्लस है और आप दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित हैं तो आपको बिना किसी रेजिस्ट्रेशन या सर्टिफिकेट के वैक्सीन लग जाएगी. लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जरूर कहा है कि तीसरी डोज लेने से पहले डॉक्टर से सलाह ली जा सकती है. यहां ये जानना जरूरी है कि सर्टिफिकेट का मतलब डॉक्टर की कोई पर्ची या फिर प्रिसक्रिप्शन से है जिसकी टीकाकरण के दौरान जरूरत नहीं पड़ेगी.

    बूस्टर डोज के बाद वैक्सीन सर्टिफिकेट मिलेगा?

    हां, अगर आपको वैक्सीन की तीसरी डोज लगी है तो हमेशा की तरह एक सर्टिफिकेट आपको रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर दिया जाएगा. उसमें तारीख से लेकर दूसरी जरूरी जानकारी मौजूद रहेगी.

    क्या हेल्थ केयर वर्कर्स के परिवार को भी बूस्टर लग सकती है?

    नहीं, सिर्फ उन फ्रंटलाइन और हेल्थ केयर वर्कर्स को बूस्टर या फिर प्रीकॉशन डोज दी जाएगी जो सक्रिय रूप से कोरोना काल में अस्पतालों में या फिर बाहर अपनी ड्यूटी दे रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें कि फ्रंटलाइन वर्कर्स के अंदर स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी और अन्य सरकारी कर्मचारी शामिल हैं.

    वैक्सीनेशन सेंटर पर कौन से कागज ले जाने होंगे?

    अगर बूस्टर डोज लगवाने जा रहे हैं तो अपने साथ वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक पहचान पत्र जरूर साथ लेकर जाएं. उसी के आधार पर आपको वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमास्क नहीं लगाने के पर जब दो पुलिसकर्मियों ने रोका तो शख्स ने दुर्व्यवहार किया और पिस्तौल से पांच गोलियां चलाईं….
    Next Article छत्तीसगढ़ : आज प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ पानी गिरने की संभावना मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    AIIMS में नहीं मिला दाखिला देखें देश के टॉप-10 MBBS मेडिकल कॉलेज की लिस्ट…

    July 25, 2026

    आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिल सकती है खुशखबरी पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल…

    July 25, 2026

    सिर्फ आस्था नहीं, फिटनेस का भी राज है व्रत, जानिए इसके हैरान कर देने वाले हेल्थ बेनिफिट्स…

    July 24, 2026

    बारिश के बीच बढ़ी बीमारियां, सिम्स की ओपीडी में रोज पहुंच रहे करीब 2 हजार मरीज, डॉक्टरों ने बरसात में सतर्क रहने की दी ये सलाह…

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये बने देश के नए शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला…
    • राजधानी मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, DMRC ने सभी मेट्रो स्टेशन के खोले गेट…
    • लोकसभा में इस दिन पेश होगा सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026, डॉ. जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव…
    • CJP ने आंदोलन समाप्त करने का किया ऐलान, मांगों पर सहमति के बाद लिया ये फैसला…
    • आत्मनिर्भरता पर बढ़ता कोरबा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?