मध्य प्रदेश :– जबलपुर जिले के एक चर्च में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मतांतरण का आरोप लगाते हुए रविवार दोपहर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ता चर्च परिसर में जय श्री राम के नारे लगाते हुए घुस गए। इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। कहासुनी बढ़ी और धक्का-मुक्की होते हुए मारपीट हो गई। प्रार्थना सभा के लिए रखीं कुर्सियां एक-दूसरे पर फेंकी गईं। पुलिस ने हंगामा शांत कराया। घटना माढ़ोताल क्षेत्र के शिव शक्ति नगर स्थित चर्च की है। यहां रविवार को प्रार्थना सभा थी। क्रिसमस से पूर्व होने वाली इस प्रार्थना में काफी संख्या में लोग शामिल थे।…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राजस्थान के अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण से लौटने के उपरांत छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के दल ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पत्रकारों ने 15 से 20 दिसम्बर तक राजस्थान भ्रमण के दौरान वहां की विधायिका, प्रशासनिक कार्यप्रणाली तथा पर्यटन के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, ताकि अन्य राज्यों के शासन-प्रशासन, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास से जुड़े नवाचारी प्रयासों को पत्रकारों के दृष्टिकोण…
नई दिल्ली:– भारत में अरावली महज पहाड़ नहीं है, ये उत्तर भारत की सांस है। इन दिनों पर्यावरण कार्यकर्ता चेतावनी जारी कर रहे हैं कि ‘इन सांसों पर गहरा संकट मंडरा’ रहा है। इस सबकी शुरूआत हुई है अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा सामने आने के बाद से। जानिए आखिर क्या है मामला? साथ ही विस्तार से समझिए कि उत्तर भारत के लिए ये पहाड़ियां इतनी जरूरी कैसे हैं कि इनके न रहने से जीवन पर संकट के बादल मंडराने लगेंगे? आखिर क्या है मामला?सबसे पहले समझ लीजिए कि आखिर मामला क्या है। दरअसल नई परिभाषा में कहा गया है…
नई दिल्ली:– हिंदू धर्म में तुलसी माता को बहुत ही पूजनीय माना गया है और उन्हें मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने से सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है और नेगेटिव एनर्जी का नाश होता है। यदि आप अपने घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखना चाहते हैं, तो तुलसी से जुड़े इन महत्वपूर्ण नियमों का पालन जरूर करें। शुभ दिशा और सही दिनतुलसी का पौधा लगाने के लिए उत्तर या पूर्व दिशा सबसे मंगलकारी मानी जाती है। इन दिशाओं में पौधा लगाने से घर में…
नई दिल्ली:– रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन ही ₹800 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। दमदार कहानी, जबरदस्त एक्शन और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है। 16 दिनों में ₹785 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई: बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने 16 दिनों में ₹785 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। भारत में पहले 15 दिनों में फिल्म ने ₹483 करोड़…
नई दिल्ली:– दुबई में खेले जा रहे 2025 अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ पाकिस्तान की अंडर 19 टीम एशिया की चैंपियन बनी है। भारतीय टीम 348 रन के लक्ष्य के सामने 156 रन पर सिमट गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने समीर मिन्हास की शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 347 का स्कोर खड़ा किया। भारत को जीत के लिए 348 रन बनाने थे। फैंस की वैभव से उम्मीदें थी। लेकिन भारतीय टीम 156 पर ऑल-आउट हुई और 191 रनों…
छत्तीसगढ़:– राज्य सरकार ने प्रदेश में संपत्तियों की बाजार दरों को लेकर प्रशासनिक सुधार किए हैं। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित वर्ष 2025-26 की नई गाइडलाइन दरें 20 नवंबर 2025 से प्रदेशभर में प्रभावी हो गई हैं। लगभग पांच वर्षों के अंतराल के बाद हुए इस पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संपत्ति मूल्यांकन व्यवस्था को पारदर्शी, तार्किक और जनसुलभ बनाना है। दरों को बाजार मूल्य के करीब लाने का प्रयासनवीन गाइडलाइन में दरों को वास्तविक बाजार मूल्य के करीब लाने का प्रयास किया गया है। बाजार विश्लेषण के अनुसार, प्रदेश में औसतन 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उदाहरण…
नई दिल्ली:– केरल में एक ऐसा मंदिर है, जहां पूजा से पहले पुरुष श्रद्धालुओं को महिलाओं की तरह सोलह श्रृंगार करना अनिवार्य माना जाता है। यह अनोखी परंपरा कोट्टनकुलंगरा श्रीदेवी मंदिर से जुड़ी है, जो केरल के कोल्लम जिले में स्थित है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के कारण यह मंदिर आज देश-विदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंदिर में देवी की आराधना से पहले पुरुष साड़ी पहनते हैं, चूड़ियां, बिंदी और अन्य श्रृंगार सामग्री से खुद को सजाते हैं। सोलह श्रृंगार के बाद वे देवी भाग्यवती से अच्छी नौकरी, स्वास्थ्य, विवाह और परिवार की सुख-समृद्धि…
नई दिल्ली:– अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। भारतीय रेलवे ने यात्री किराए में बदलाव की घोषणा की है, जो 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा। हालांकि रेलवे ने इसे किराया वृद्धि के बजाय किराये का युक्तिकरण (Rationalisation) कहा है। किसे होगा असर?रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव मुख्य रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर लागू होगा। नए नियमों के मुताबिक: साधारण श्रेणी (Ordinary Class) में अगर आप 215 किलोमीटर से ज्यादा यात्रा करते हैं, तो आपको प्रति किलोमीटर 1…
नई दिल्ली:– दुबई में खेले जा रहे 2025 अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 348 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 347 रन बनाए। पाकिस्तान की शुरुआत तेज रही और एक समय टीम का स्कोर 43 ओवर में 3 विकेट पर 300 रन के पार पहुंच चुका था। हालांकि, अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को 350 रन के अंदर रोक लिया।पाकिस्तान की ओर से ओपनर समीर मिन्हास ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने 113 गेंदों…