नई दिल्ली:–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थिरु रजनीकांत को उनके 75वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर शुभकामनाएँ दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि रजनीकांत के प्रदर्शन ने पीढ़ियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है और व्यापक प्रशंसा अर्जित की है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि विभिन्न भूमिकाओं, शैलियों और सिनेमाई प्रस्तुतियों से सजी उनकी उल्लेखनीय फिल्मी यात्रा ने भारतीय सिनेमा में हमेशा नए मानक स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह वर्ष विशेष महत्व रखता है, क्योंकि थिरु रजनीकांत फिल्म जगत में अपने गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं—एक ऐसा कीर्तिमान जो उद्योग में उनके स्थायी…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकता का रास्ता तैयार करने वाला गोल्ड कार्ड लांच कर दिया है। इसे ट्रंप गोल्ड कार्ड वीजा के नाम से जाना जाएगा। इसके माध्यम से अमीर व्यक्ति यूएस सिटिजन बन सकते हैं। यह देश में तेजी से परमानेंट नागरिक बनने का अवसर प्रदान करेगी। इसकी लागत 1 मिलयन डॉलर रखी गई है। यानी भारतीय रुपयों में 9 करोड़ रुपये में अमेरिका की नागरिकता ट्रंप के गोल्ड कार्ड से मिल सकती है। इसे दो रूपों में लांच किया गया है। कार्ड लॉन्च करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह कुछ हद तक ग्रीन…
नई दिल्ली:– अक्सर लोग अपने शादी की अंगूठी या फिर एंगेजमेंट रिंग बाएं हाथ की चौथी अंगुली में ही पहनते है। फिर चाहे वो लड़का हो या फिर लड़की। खास बात ये है कि भारत में ही नहीं, विदेश में भी वेडिंग रिंग इसी अंगुली में पहनी जाती है। जिसे लोग अनामिका भी कहते है। लेकिन आप जानते है कि क्यों अंगूठी को इसी अंगुली में पहनाया जाता है? चलिए जानते है इसके पीछे की वजह…. उंगली की नसें सीधे दिल से जुड़ी दरअसल, शादी की अंगूठी बाएं हाथ की चौथी अंगुली में पहनाने की शुरुआतरोमन एरा में हुई थी…
नई दिल्ली:– दुनिया भर में जेंडर पे गैप यानी महिलाओं और पुरुषों की कमाई में अंतर एक बड़ा मुद्दा रहा है। अधिकतर देशों में महिलाएं अपनी काबिलियत और मेहनत के बावजूद पुरुषों से कम कमाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां महिलाएं पुरुषों से ज्यादा सैलरी पाती हैं? यह देश है यूरोप का छोटा लेकिन बेहद विकसित राष्ट्र—लक्जमबर्ग। लक्जमबर्ग में जेंडर पे गैप -0.7% — महिलाएं कमाती हैं ज्यादायूरोस्टैट की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, लक्जमबर्ग में जेंडर पे गैप माइनस 0.7% है। इसका सीधा मतलब है कि यहां महिलाओं की औसत…
रायपुर :– रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को लोकसभा में शून्य काल के दौरान “डिजिटल अरेस्ट फाइनेंशियल फ्रॉड” में तेजी से ही रही बढ़ोतरी को लेकर एक गंभीर चिंता जताई। अग्रवाल ने बताया कि “डिजिटल गिरफ़्तारी” स्कैम अब जटिल मनोवैज्ञानिक अपराध बन गए है, जहाँ अपराधी वीडियो कॉल के जरिए CBI या पुलिस अधिकारी बनकर पीड़ितों को कई दिनों तक “डिजिटल निगरानी में रखते हैं। झूठी जेल की धमकियों से मजबूर होकर, पीड़ितों को मनोवैज्ञानिक रूप से इस तरह हेरफेर किया जाता है कि वे अपनी पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी खत्म कर देते हैं। बृजमोहन…
आंध्रप्रदेश :– मारेडमिल्ली घाट में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना सुकमा जिले के सीमा क्षेत्र में घटी, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस अरुकु से रायलसीमा के…
छत्तीसगढ़:– आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है….आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर ओलिंपिक 2025 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज जगदलपुर के स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने समूचे बस्तर संभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित भव्य 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को आध्यात्मिक एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने कहा कि “मां महामाया की पावन भूमि हसौद में 251 कुंडों में एक साथ सम्पन्न हो रहा यह महायज्ञ छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक परंपरा को नई ऊंचाई देता है।” मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा—“500 वर्षों के बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का…
नई दिल्ली:– आज का दिन शुक्रवार है जो मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन व्रत रखकर मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ दान करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इस बारे में बाकी राशियों का राशिफल भी। मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,…
नई दिल्ली:– पहाड़ों पर अगले 48 से 72 घंटों में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की एंट्री होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस नए वेदर सिस्टम के प्रभाव के चलते उत्तर भारत में शीतलहर के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। आईएमडी ने दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी असर बढ़ाएगी। कोहरा अपने चरम स्तर की ओर बढ़ेगा। आईएमडी के अनुसार हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में…