छत्तीसगढ़ :– विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से 17 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इस सत्र के दौरान कुल 5 बैठकें प्रस्तावित हैं, जिनमें विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय द्वारा सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– करीब चार महीने से जारी संघर्ष के बाद अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौता हो गया है. इस समझौते की पुष्टि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की. इस खबर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है क्योंकि दोनों देशों के बीच तनाव लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बना हुआ था. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया ऐलानडोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान के साथ समझौता पूरा हो चुका है.उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य…
नई दिल्ली:– अधिक मास में भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा की जाती है। यह उनका अत्यंत प्रिय महीना है। अधिक मास को पुरूषोत्तम मास भी उनके नाम पर ही कहा जाता है। मान्यता है कि इस पवित्र महीने के समापन पर किए गए कुछ विशेष उपाय व्यक्ति के जीवन से सारे कष्ट मिटाकर सुख-समृद्धि और विष्णु जी की असीम कृपा दिलाते हैं। आज यानी 15 जून को अधिक मास का समापन हो रहा है, ऐसे में यदि आप भी भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो इन उपायों को कर सकते हैं।पीले रंग की वस्तुओं का दानभगवान विष्णु को…
नई दिल्ली:– ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया एक बार फिर विवादों में फंस गई है। कंपनी की ‘अमेजन नाऊ’ सेवा से जुड़े एक विज्ञापन को लेकर हिंदू जनजागृति समिति और कुछ अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई है। आरोप है कि विज्ञापन में महान भारतीय गणितज्ञ और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट की छवि को हास्य और व्यंग्यात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और भारत की प्राचीन वैज्ञानिक परंपरा को ठेस पहुंची है। हिंदू जनजागृति समिति की ओर से अधिवक्ता अमिता सचदेवा ने अमेजन इंडिया को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कंपनी से 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने और संबंधित…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनकी सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कि प्रशासनिक सेवा जनसेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है और प्रशासनिक अधिकारी के रूप में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी के निर्णय हजारों लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, इसलिए प्रत्येक निर्णय में जनहित सर्वोपरि…
छत्तीसगढ़:– जिले के ग्राम करेली बड़ी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक परिवार की 2 से 3 वर्षीय बच्ची फ्रूटी पी रही थी। बताया जा रहा है कि बच्ची द्वारा पेय पदार्थ का सेवन किए जाने के दौरान पैकेट के अंदर छिपकलीनुमा एक संदिग्ध कीट, जीव-जंतु या फंगस जैसी चीज मिली। इसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तत्काल बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।परिजनों के अनुसार फ्रूटी गांव स्थित देवांगन किराना दुकान से खरीदी गई थी। पैकेट खोलने के बाद बच्ची ने कुछ मात्रा में पेय पदार्थ का सेवन भी कर लिया था। बाद में…
छत्तीसगढ़:– प्रकृति और वन्यजीवों के बीच समय बिताने के शौकीनों के लिए अहम खबर है। छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य आज 15 जून से आगामी तीन माह तक पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। मानसून सीजन के दौरान वन्यजीवों के प्रजनन काल तथा जंगलों में सुरक्षा और संरक्षण संबंधी कारणों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस अवधि में पर्यटकों को जंगल के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वन्यजीव संरक्षण सप्ताह की शुरुआत के साथ 2 अक्टूबर से इन संरक्षित क्षेत्रों को फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। हर…
नई दिल्ली:– भारत में हर छोटी-बड़ी बात पर चाय पीने का चलन है। चाय पीने का चलन हजारों साल पुराना है। आज भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. मौसम चाहे सर्दी, गर्मी या बारिश का हो, चाय प्रेमी इसे पीना नहीं छोड़ते है। गर्मियों में दूध वाली चाय पीने से एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, ऐसे में हर्बल टी पीना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।कमल, गुड़हल, गुलाब, पारिजात, अदरक, नींबू व दालचीनी से बनी चाय शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ तनाव कम करने और दिनभर एनर्जी बनाए रखने में मदद करती है। आयुर्वेद के अनुसार, इनमें…
नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के अगले चरण में स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच चुके हैं। होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दौरा न केवल कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि ऐतिहासिक भी है क्योंकि 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा है। ब्रेड और नमक से स्लोवाक संस्कृति का अनूठा सम्मानब्रातिस्लावा पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत स्लोवाक संस्कृति की सबसे पुरानी और सम्मानित परंपरा ‘ब्रेड और नमक’ के साथ किया…
छत्तीसगढ़:- नक्सलवाद का दंश झेलते-झेलते बस्तर चार दशकों तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहा, लेकिन अब नक्सलवाद की समाप्ति के साथ केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बस्तर को देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. शशांक शर्मा, पांचजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री…