छत्तीसगढ़:– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार की रात से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। शाह रात 10:00 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वह सीधे मेफेयर रिसोर्ट के लिए रवाना होंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शनिवार को दोपहर 1:30 बजे वह माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे। शाह 2:45 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और 2:45 से 4:45 बजे तक होने वाले बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वह जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– सर्दियों में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है. ऐसे समय में अपने आहार का ध्यान रखना और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन का सेवन करना बेहद जरूरी होता है. दही इस मौसम में एक ऐसा सुपरफूड साबित हो सकता है, जो सेहत के लिए भी अत्यंत लाभकारी है. आयुर्वेद और विज्ञान दोनों का मानना है कि दही शरीर को मजबूत बनाता है और कई बीमारियों से बचाव करता है. सर्दियों में दही खाने के फायदे ( Curd in Winters Benefits)आयुर्वेद के अनुसार, दही सात्विक और पोषक आहार है. यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है और वात-शामक…
छत्तीसगढ़:–:बस्तर ओलंपिक खेलों के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज और ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मैरी कॉम प्रियदर्शिनी स्टेडियम पहुंचीं। उनके आगमन से मैदान में मौजूद हजारों खिलाड़ियों में उत्साह और उमंग की लहर दौड़ गई। मैरी कॉम ने खिलाड़ियों से मुलाकात की, उनके जज़्बे की सराहना की और उन्हें आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ दीं। सीएम विष्णुदेव साय ने किया बस्तर ओलंपिक का भव्य उद्घाटनमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को बस्तर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्र में इतने बड़े खेल आयोजन का होना…
नई दिल्ली:– आज गुरुवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। उनकी पत्नी और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजनीतिक और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियाँ शामिल हुईं। गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, किरेन रिजिजू, निर्मला सीतारमण और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई नेता उपस्थित रहे। अमित शाह ने साझा किया धर्मेंद्र के प्रति उनका स्नेह और चिंताप्रार्थना सभा में गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मेंद्र से जुड़ी एक भावुक याद साझा करते हुए…
नई दिल्ली:– आज की तेज रफ्तार जिंदगी में PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) महिलाओं में तेजी से बढ़ती समस्या बन गया है। अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, चेहरे पर पिम्पल्स, चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल—ये सभी लक्षण न सिर्फ असहजता बढ़ाते हैं बल्कि मानसिक तनाव भी पैदा करते हैं। सर्दियों में मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने और कम एक्टिविटी के कारण PCOS के लक्षण कई बार और बढ़ जाते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान डाइट और लाइफस्टाइल बदलाव अपनाकर इन लक्षणों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। लो GI डाइट अपनाएंPCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस बेहद आम है,…
छत्तीसगढ़:–:नवा रायपुर में अगले महीने होने वाले साहित्य उत्सव के पहले प्रदेश के सभी जिलों में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए कहानी एवं कविता प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इन दोनों प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर विजेताओं को पुरस्कार भी मिलेंगे। जिले के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल किया जायेगा और सर्वोत्कृष्ठ कहानी तथा कविता को रायपुर साहित्य उत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के लिये जिलेवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं।प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी स्वरचित कविता और कहानी 30 दिसंबर 2025 तक जिले के नोडल अधिकारी कार्यालय में जमा करा सकते हैं। 30…
नई दिल्ली:– बॉलीवुड की दुनिया में तहलका मचा देने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के छठे दिन भी अपनी रफ्तार कायम रखी है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर. माधवन अभिनीत इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने बुधवार को 26.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे कुल घरेलू कलेक्शन 180 करोड़ रुपये को पार कर गया। यह आंकड़ा न सिर्फ साल 2025 की टॉप 7 हिंदी फिल्मों में जगह बना चुका है, बल्कि शाहरुख खान की ‘पठान’ (लगभग 543 करोड़ लाइफटाइम) और ‘सैयरा’ (अनुमानित 150-200 करोड़ रेंज) के शुरुआती वीकेंड रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए एक नया बेंचमार्क सेट कर रहा…
नई दिल्ली :– चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की समयसीमा बढ़ा दी है। आयोग ने संशोधित एसआईआर का नया शेड्यूल जारी किया है। कई राज्यों के सीईओ ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि 11 दिसंबर को खत्म हो रहे एसआईआर के लिए समयसीमा को आगे बढ़ा दिया जाए, जिसके बाद गुरुवार को चुनाव आयोग ने इसे बढ़ाने का फैसला किया। चुनाव आयोग ने यूपी, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के वोटर्स को राहत दी है। लेकिन पश्चिम बंगाल में कोई बदलाव नहीं…
छत्तीसगढ़:– श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों के बच्चों हेतु संचालित ‘मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना अंतर्गत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों के प्रथम 02 बच्चों का योजना अंतर्गत लाभ दिया जा रहा है। जिसमें निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु देय लाभ में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र को 1000 रूपए, छात्रा को 1500 रूपए, कक्षा 6 से 8 तक के छात्र को 1500 रूपए, छात्रा को 2000 रूपए, कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र को 2000 रूपए, छात्रा को 3000 रूपए, स्नातक के छात्र को 3000 रूपए, छात्रा को 4000 रूपए, स्नातकोत्तर के छात्र…
नई दिल्ली:– भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने दिसंबर 2025 में हुई व्यापक उड़ान रद्दीकरण की घटना से प्रभावित लाखों यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के कारण उत्पन्न संकट के बीच कंपनी ने पुष्टि की है कि प्रभावित यात्रियों को सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार 5,000 से 10,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इंडिगो ने एक विशेष उपाय के तहत हर योग्य यात्री को 10,000 रुपये मूल्य का ट्रैवल वाउचर भी प्रदान करने का वादा किया है, जो भविष्य की यात्राओं के लिए…