Author: Tv36 Hindustan

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – आत्मसमर्पित नक्सलियों के प्रकरण वापसी की प्रक्रिया के लिए जिला स्तरीय समिति के गठन का प्रावधान किया गया है। यह समिति आत्मसमर्पित नक्सली के अपराधिक प्रकरणों की वापसी के लिए रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को प्रस्तुत करेगी। पुलिस मुख्यालय अभिमत सहित प्रस्ताव भेजेगा। शासन द्वारा विधि विभाग का अभिमत प्राप्त कर मामलों को मंत्रिपरिषद उप समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उपसमिति द्वारा अनुशंसित प्रकरणों को अंतिम अनुमोदन हेतु मंत्रिपरिषद के समक्ष रखा…

Read More

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों के मध्य “रक्षक पाठ्यक्रम” के लिए एमओयू संपन्न हुआ। बाल अधिकार एवं संरक्षण पर आधारित यह अनूठा पाठ्यक्रम देश में अपनी तरह का पहला शैक्षणिक नवाचार है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “रक्षक पाठ्यक्रम छात्रों के सुरक्षित और जिम्मेदार भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि बाल अधिकार संरक्षण के क्षेत्र में आवश्यक विशेषज्ञता भी विकसित…

Read More

नई दिल्ली:– तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से शहर की कुछ प्रमुख सड़कों के नाम विश्व की प्रतिष्ठित हस्तियों और अग्रणी कंपनियों के नाम पर रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी द्वारा की गई इस घोषणा का मकसद हैदराबाद को एक ग्लोबल ब्रांड के रूप में स्थापित करना और विदेशी निवेशकों का ध्यान आकर्षित करना है। रतन टाटा को समर्पित नई रेडियल रोड—‘रतन टाटा रोड’इस अभियान की शुरुआत उद्योग जगत की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक रतन टाटा के नाम से की गयी है। नेहरू आउटर रिंग…

Read More

छत्तीसगढ़ :– पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने देर रात रायपुर जिले के पांच थाने और अन्य प्रकोष्ठ के प्रभारियों का तबादला किया है। इस जारी आदेश में खमतराई, आरंग, तेलीबांधा, खम्हारडीह और राजेंद्र नगर थाना शामिल है। साथ ही एसीसीयू के प्रभारी भी हटा दिए गए है।

Read More

छत्तीसगढ़:– खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जिला रायगढ़ द्वारा सामान्य नागरिकों एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की गई है कि खाद्य पदार्थों के पैकेजिंग, परोसने एवं पार्सल के लिए अखबारी कागज, न्यूज पेपर अथवा अन्य प्रिंटेड पेपर का उपयोग कतई न करें। अखबारी कागज में प्रयुक्त स्याही कारसिनोजेनिक प्रकृति की होती है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 26 एवं 27 के अनुसार प्रत्येक खाद्य कारोबारकर्ता का यह दायित्व है कि वह अधिनियम के सभी प्रावधानों का पालन…

Read More

नई दिल्ली :– Microsoft के CEO सत्या नडेला ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह घोषणा की कि कंपनी भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास को तेज करने के लिए 17.5 अरब अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह माइक्रोसॉफ्ट का अब तक का एशिया में सबसे बड़ा निवेश है। सत्या नडेला का बड़ा बयान—भारत AI में नेतृत्व के लिए तैयारपीएम मोदी से मुलाकात के बाद नडेला ने कहा कि भारत एआई क्रांति में विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। उन्होंने लिखा—”धन्यवाद पीएम मोदी जी। भारत की एआई…

Read More

नई दिल्ली:– एयरलाइन इंडिगो पर संकट गहराता ही जा रहा है। दिसंबर में ही 5000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द किया गया। हजारों यात्रियों के एयरपोर्ट पर फंसे रहने के बाद अब कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) एयरलाइन पर एंटीट्रस्ट जांच करने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, यह जांच यह पता लगाने के लिए हो सकती है कि क्या इंडिगो ने अपने बाजार में वर्चस्व का गलत इस्तेमाल किया और यात्रियों के लिए सेवाओं में बाधा डाली या उन्हें अनुचित शर्तें लगाईं। भारतीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) इस संकट की व्यापक जांच का नेतृत्व कर रहा है। देश…

Read More

नई दिल्ली:– भारतीय संस्कृति में हनुमान जी शक्ति, भक्ति और अटूट साहस के प्रतीक माने जाते हैं। बजरंगबली, संकटमोचन, पवनपुत्र जैसे अनेक नामों से पूजे जाने वाले हनुमान जी की भक्तिभावना इतनी अनूठी है कि उनके नाम के आगे आमतौर पर ‘भगवान’ शब्द नहीं जोड़ा जाता। जबकि राम, कृष्ण और शिव जैसे देवताओं के साथ यह सम्मान स्वतः जुड़ता है। आखिर इसके पीछे क्या रहस्य है? इसका उत्तर उनकी विनम्रता, सेवा भाव और उनके दिव्य स्वरूप में छिपा है। सेवाभाव में डूबा हनुमान जी का जीवनहनुमान जी को ‘भगवान’ न कहे जाने का सबसे बड़ा कारण उनका अद्भुत सेवा भाव…

Read More

छत्तीसगढ़:– सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक महानदी भवन मंत्रालय रायपुर में शुरू हो गई है। इस बैठक में सभी मंत्रीगण मौजूद है। मन जा रहा है कि धर्मांतरण कानून, धान खरीदी, बजट और शीतकालीन सत्र को लेकर चर्चा हो सकती है।

Read More

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और उपचाररत विधायक भैयालाल राजवाड़े से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री साय ने राजवाड़े के स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।मुख्यमंत्री साय ने चिकित्सकों को राजवाड़े के बेहतर उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पांडे भी उपस्थित थे।

Read More