मध्यप्रदेश:–गोवा में 25 मई से 6 जून तक हुई एसएएफएफ वुमेन चैपिंयनशिप भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को दी शिकस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दी टीम को बधाई भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैम्पियनशिप-2026 जीत ली है। भारतीय टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को हराया। इस जीत पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह शानदार विजय भारत की बेटियों के साहस, प्रतिभा और टीम भावना का प्रतीक है। भारतीय टीम की यह सफलता खेल जगत में प्रेरणा का नया अध्याय लिखेगी। मुख्यमंत्री…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– रत्न शास्त्र के अनुसार, रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ाने के लिए ओपल, पुखराज, माणिक और रोज क्वार्ट्ज प्रमुख हैं। इन रत्नों को सही तरीके से धारण करने पर भावनात्मक घाव भरते हैं और रिश्तों में मिठास लौट आती है।भावनाओं को संतुलित करने वाला रत्नओपल को रिश्तों का हीलर माना जाता है। यह रत्न उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है, जिनके रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहता है। ओपल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके प्यार और समझ को बढ़ाता है। इससे पति-पत्नी या प्रेमियों के बीच की दूरी कम होती है और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की…
नई दिल्ली:– किसी भी तंबाकू प्रोडक्ट का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक होता है। तंबाकू एक ऐसा नशा होता है, जिसके लत को छुड़ाना बेहद मुश्किल है। तंबाकू से निकलने वाले धुएं में 7000 केमिकल पाए जाते हैं, जिनमें लगभग 250 केमिकल बेहद खतरनाक माने गए हैं और उनमें लगभग 70 केमिकल ऐसे भी हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं। तंबाकू में पाया जाने वाला निकोटिन दुनिया के सबसे नशीले पदार्थों में से एक है। अब सवाल आता है कि क्या निकोटिन सिर्फ तंबाकू में ही पाया जाता है। द न्यू इंगलैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (NEJM) की…
नई दिल्ली:– देश के भीतर एक के बाद एक पेपर लीक की घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं, सरकारी शैक्षणिक संस्थाओं की तुलना में तेजी से बढ़ते प्राइवेट संस्थानों की संख्या भी लोगों के लिए चिंता का विषय बन रहा है। लोगों का ऐसा कहना है कि शिक्षा का बाजारीकरण होने से पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर संसद से लेकर नीति आयोग की हालिया रिपोर्टों में एक बेहद चौंकाने वाला सच सामने आया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज धमतरी जिले के ग्राम छाती स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित चंद्रनाहू (चंद्राकर) कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अधिवेशन परिसर में लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी एवं जागरूकता स्टॉलों का अवलोकन किया तथा बच्चों को स्वर्ण प्राशन संस्कार कराकर स्वस्थ एवं सशक्त बाल्य जीवन का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न संस्कारों की समृद्ध परंपरा रही है। स्वर्ण प्राशन भी ऐसे ही महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है, जिसका उल्लेख…
छत्तीसगढ़:– संगठित, शिक्षित और जागरूक समाज ही मजबूत राष्ट्र निर्माण की वास्तविक शक्ति होता है। समाज जितना सशक्त होगा, राष्ट्र उतना ही प्रगतिशील, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी जिले के ग्राम छाती स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित चन्द्रनाहू (चंद्राकर) कुर्मी-क्षत्रिय समाज के 55वें केंद्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस गौरवशाली समाज के केंद्रीय अधिवेशन में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज समृद्ध परंपराओं, सामाजिक चेतना, संगठन क्षमता और उत्कृष्ट मूल्यों का वाहक है। यह…
छत्तीसगढ़:– क्रिकेट के लिए यह ऐतिहासिक पल है। बिलासपुर के होनहार युवा ओपनर बल्लेबाज आयुष पांडे को भारतीय ‘A’ टीम में चुना गया है। वे श्रीलंका दौरे के लिए भारत ‘A’ की टीम का हिस्सा बनेंगे, जहां 25 जून से श्रीलंका ‘A’ के खिलाफ चार दिवसीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह छत्तीसगढ़ के किसी खिलाड़ी के लिए इंडिया ‘A’ टीम में पहला चयन माना जा रहा है।आयुष पांडे कौन हैं? घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शनआयुष ने हाल के रणजी ट्रॉफी सीजन में छत्तीसगढ़ के लिए कमाल किया: छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) और डायरेक्टर विजय शाह ने इस उपलब्धि पर…
नई दिल्ली:–अगर आप सड़क किनारे ठेले या दुकानों पर अखबार में लिपटा वड़ा-पाव, समोसा, चाट या अन्य गर्म खाद्य पदार्थ खाते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाने-पीने की चीजों को अखबार में परोसने, लपेटने और पैक करने पर सख्त रोक लगा दी है। फूड सेफ्टी एंड स्टैण्डर्ड्स (पैकेजिंग) रेगुलेशन 2018 के तहत यह पहले से ही अवैध था, लेकिन अब नियमों को लेकर देशभर में सख्ती शुरू कर दी गई है। हाल ही में मुंबई के एक प्रसिद्ध वड़ा-पाव विक्रेता पर कार्रवाई के बाद FSSAI ने सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स, रेस्तरां,…
नई दिल्ली:– वाराणसी नगर निगम ने सावन माह के शुरू होने से पहले एक बड़ा फैसला किया है। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने मांस और मछली की सभी दुकानों को शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित करने का बड़ा कदम उठाया है। इसकी जानकारी नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने रविवार को दी। निगम के अधिकारी ने बताया कि शनिवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के दौरान मांस और मछली की दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव…
नई दिल्ली:– महिलाओं के शरीर में होने वाले सभी बदलाव हार्मोन से जुड़े होते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि पीरियड्स का कभी-कभी कुछ दिनों के लिए लेट होना सामान्य बात है। इसके पीछे तनाव, पूरी नींद न लेना, हार्मोनल बदलाव, वेटलॉस-वेटगेन, ज्यादा एक्सरसाइज या लाइफस्टाइल से जुड़े कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में बिना वजह चिंता करने की बजाय शरीर को थोड़ा समय देते हुए हेल्दी आदतों को अपनाना चाहिए। अगर आपके पीरियड्स भी फिर से लेट हो गए हैं? आज हम आपको आपके किचन में मौजूद जड़ी-बूटियों और मसाले से तैयार एक ऐसे काढ़े के बारे में बता…