नई दिल्ली:– क्या कोई मशीन खुद यह तय कर सकती है कि उसे कैसे सीखना है? यह अब हकीकत बन गया है। वैज्ञानिकों ने ऐसा AI सिस्टम बनाया है, जो खुद के सीखने के नियम बना सकता है। यह काम किया है जूनह्योक ओह (Junhyuk Oh) और उनकी टीम ने, जिसमें डीपमाइंड और मिशिगन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स शामिल थे। पूरी रिसर्च साइंस जर्नल नेचर में छपी हुई है। जोएल लेहमन (Joel Lehman) ने कहा कि यह खोज AI के विकास में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन डर भी। अब तक इंसान मशीनों को बताते थे कि उन्हें कैसे सीखना है।…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 1 नवंबर 2025 से दिल्ली में BS-VI, CNG, LNG और इलेक्ट्रिक के अलावा सभी पुराने वाणिज्यिक माल वाहनों (LGV, MGV, HGV) के प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, दिल्ली में पंजीकृत वाहन इस प्रतिबंध से बाहर रहेंगे। इसके अतिरिक्त, सभी BS-IV वाणिज्यिक माल वाहनों को 31 अक्टूबर 2026 तक सीमित अवधि के लिए दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी गई है। नोटिस में यह जानकारी दी गई. बीएस-6 अनुपालक वाहन सख्त उत्सर्जन मानकों को पूरा करते हैं, जिससे प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है। परिवहन विभाग द्वारा जारी एक सार्वजनिक…
उत्तराखंड :– देहरादून जिले के जौनसार-बावर क्षेत्र से एक अनोखा सामाजिक निर्णय सुर्खियों में है। चकराता ब्लॉक के कंदाड़ और इद्रोली गांवों के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह तय किया है कि अब किसी भी शादी या सामाजिक समारोह में महिलाएं सीमित गहने ही पहन सकेंगी। नए नियम के अनुसार, महिलाएं सिर्फ कान के कुंडल, नाक की फुली और मंगलसूत्र ही पहन सकेंगी। अगर कोई महिला इस नियम का उल्लंघन करती है, तो उस पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। सादगी और समानता की दिशा में कदमगांववालों ने यह फैसला एक सामूहिक बैठक में लिया। उनका कहना है कि इस…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के पांचों विकासखंडों से आज कुल 323 श्रद्धालु 18 बसों के माध्यम से पवित्र तीर्थस्थलों — प्रयागराज, हनुमानगढ़ एवं काशी विश्वनाथ — के दर्शन हेतु रवाना हुए। यह पांच दिवसीय यात्रा 27 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की गई है। रवाना होने के पूर्व सभी श्रद्धालुओं का मेडिकल चेक अप कराया गया।इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ध्वज दिखाकर श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, येतराम साहू, पवन पटेल, महेंद्र सिक्का, राजू चंद्राकर, माखन पटेल, मीना वर्मा, रिंकू…
नई दिल्ली:– वर्ष 2022 में शुरू हुई अग्निपथ योजना के तहत तीनों सेनाओं में भर्ती हुए अग्निवीरों के पहले बैच को 2026 में कार्यमुक्त होना है। हालांकि, संभावना है कि अग्निवीरों का मौजूदा चार साल का कार्यकाल बढ़ाकर छह या आठ साल किया जा सकता है। रक्षा मंत्रालय अग्निपथ योजना को और आकर्षक बनाने पर काम कर रहा है। अग्निवीरों का पहला बैच जून 2026 में कार्युक्त होना है, इसलिए योजना में बदलाव का निर्णय उससे पहले होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यत: तीन मुद्दों पर विचार चल रहा है। एक स्थाई होने वाले अग्निवीरों का प्रतिशत बढ़ाने…
नई दिल्ली: – भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिमी देशों को हकीकत बता दी। विदेश मंत्री ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा व्यापार तेजी से संकुचित होता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धांतों को चुनिंदा रूप से लागू किया जा रहा है। ये बातें विदेश मंत्री ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में कही हैं।जयशंकर ने कहा कि विश्व एक जटिल समय से गुजर रहा है। आपूर्ति श्रृंखलाएं सिकुड़ रही हैं, ऊर्जा बाजार सीमित हैं। संसाधनों तथा तकनीक के लिए तीव्र प्रतिस्पर्धा है। आपूर्ति चैन की विश्वसनीयता और बाजारों तक पहुंच को लेकर चिंताएं बढ़ रही…
नई दिल्ली:– रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) और कांस्टेबल (कार्यकारी) पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए रेल मंत्रालय ने नए नियम लागू कर दिए हैं। रेल मंत्रालय की ओर से संशोधित नियम जारी कर दिए गए हैं जिसमें शारीरिक मानदंड, उम्र सीमा और एग्जाम पैटर्न जैसी जानकारी साझा की गई है। नए नियमों को आरपीएफ भर्ती प्रक्रियाओं में लागू किया जाएगा। उम्र सीमा और शारीरिक माप में आएगा बदलावइन महत्वपूर्ण बदलावों का उद्देश्य आरपीएफ भर्ती प्रक्रियाओं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) द्वारा अपनाए गए मानकों को पेश करना है। यह नियम भारत के राजपत्र में प्रकाशित होने…
नई दिल्ली:– शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा दौरे पर आए हुए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह निजी स्कूलों में बच्चों के स्कूल न जाने पर पेरेंट्स के मोबाइल पर मैसेज आता है, यह व्यवस्था अब सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों पर भी लागू होगी. राजस्थान सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग के पास सभी बच्चों का डाटा शाला दर्पण पोर्टल पर मौजूद है, जिसमें उनके पेरेंट्स के मोबाइल नंबर भी हैं. ऐसे में बच्चों के स्कूल न पहुंचने पर उनके मां-बाप को यह मैसेज भेजा जाएगा. इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है…
छत्तीसगढ़ :– देशभर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में धर्मनगरी डोंगरगढ़ की पवित्र धरती पर भी इस पर्व ने भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम रचा। प्राचीन महावीर तालाब के घाटों पर हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए, जहां व्रती महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। दीपों और गीतों से नहाया आस्था का माहौलशाम होते ही घाटों पर दीयों की लौ और छठ गीतों की मधुर गूंज ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हर ओर पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं सूप और दऊरा में…
छत्तीसगढ़:– प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। रायगढ़ जिला प्रशासन ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इस बार अवैध धान खरीदी और अंतरराज्यीय तस्करी पर रोक लगाने के लिए 10 इंटरस्टेट बॉर्डर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इन चेकपोस्ट्स पर कोचियों और बिचौलियों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि किसानों से धान की खरीदी नगद व लिंकिंग दोनों माध्यमों से 15 नवंबर से 31 जनवरी 2026 तक की जाएगी। इस बार भी किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति…