बालकोनगर :–वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अतंर्गत मानसिक दृढ़ता, भावनात्मक संतुलन और कार्यस्थल पर जीवन की गुणवत्ता में सुधार हेतु जागरूकता एवं परामर्श सत्र आयोजित किए। इसके माध्यम से कंपनी ने कर्मचारियों के समग्र कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। अपने वेलनेस पार्टनर ‘योरदोस्त’ के सहयोग से बालको ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कीं, जिनमें “माइंड जिम क्विज़” नामक 60 सेकंड की प्रतियोगिता शामिल थी। इसका उद्देश्य एकाग्रता बढ़ाना और मानसिक तर्कशीलता को प्रोत्साहित करना था। वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ.…
Author: Tv36 Hindustan
कोरबा:– छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव-2025 कोरबा में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के पैवेलियन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कंपनी ने अपने स्टॉल के माध्यम से राज्य के औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।कोरबा राज्योत्सव के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने बालको पैवेलियन का भ्रमण किया और कंपनी द्वारा किए जा रहे सामुदायिक विकास कार्यों तथा अत्याधुनिक औद्योगिक प्रगति की सराहना की। बालको पैवेलियन में आगंतुकों को एल्यूमिनियम निर्माण प्रक्रिया, पर्यावरण संरक्षण उपायों और…
बालकोनगर:– भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने बालकोनगर में नवस्थापित इंडियन कॉफी हाउस (आईसीएच) का शुभारंभ किया। स्वाद, गुणवत्ता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध इंडियन कॉफी हाउस का यह नया आउटलेट अब बालको परिवार और नगरवासियों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बन गया है। नया कॉफी हाउस आधुनिक एवं सौंदर्यपूर्ण वातावरण में निर्मित है, जो टाउनशिप के निवासियों, कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए अनौपचारिक मुलाकातों और सामाजिक मेलजोल का एक सुकून भरा स्थल प्रदान करता है। यहाँ पारंपरिक भारतीय कॉफी के साथ-साथ विविध स्नैक्स और लज़ीज़ व्यंजन उपलब्ध हैं, जो…
नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिन के दौरे पर भूटान पहुंचे हैं। वे वहां भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होंगे। दौरे के दौरान मोदी भूटान के मौजूदा राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करेगी। भारत-भूटान की गहरी दोस्तीप्रधानमंत्री मोदी ने अपने बयान में कहा कि भारत और भूटान के बीच रिश्ते आपसी विश्वास, समझ और सद्भावना पर आधारित हैं। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टनरशिप हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी का…
छत्तीसगढ़:– अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक-कला ने विदेश की भूमि पर अपनी विशेष छाप छोड़ी। इस कार्यक्रम में NACHA (North America Chhattisgarh Association) के बे एरिया चैप्टर ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य को समर्पित एक आकर्षक स्टॉल लगाया, जिसमें राज्य के विशिष्ट उत्पादों, हस्तशिल्प, लोककला और पारंपरिक आभूषणों का सुंदर प्रदर्शन किया गया। इस स्टॉल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और हस्तशिल्प की विविधता को प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों…
नई दिल्ली:– हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन हो गया। 89 वर्ष के धर्मेंद्र को सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को लगातार 72 घंटे तक क्रिटिकल बताया था।परिवार के सूत्रों के मुताबिक, हालात गंभीर होने के बाद उनकी बेटियों को विदेश से तुरंत मुंबई बुलाया गया था। बीती रात अस्पताल के बाहर उनका पूरा परिवार मौजूद था। सनी देओल और बॉबी देओल अस्पताल पहुंचकर भावुक नजर आए। देर रात कई बॉलीवुड…
न्यू आधार ऐप लॉन्च हो गया है. इस ऐप की मदद से कई नए फीचर्स मिलेंगे और सिक्योरिटी भी बेहतर होगी. इसकी जानकारी खुद Aadhaar (@UIDAI) अकाउंट ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके दी है. इस ऐप का लंबे समय से इंतजार हो रहा था. न्यू आधार ऐप आने के बाद हर जगह आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी. पोस्ट के मुताबिक, New Aadhaar App में नए फीचर्स मिलेंगे. इसमें सिक्योरिटी इनहेंस्ड, ईजी एक्सेसस और पूरी तरह से पेपर लेस एक्सपीरियंस होगा. साथ ही पोस्ट में Android और iOS यूजर्स को न्यू आधार ऐप डाउनलोड…
नई दिल्ली:– टॉक्सिक कफ सिरप से जुड़ी बच्चों की मौतों की चौंकाने वाली घटनाओं के बाद सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने अब सख्त कदम उठाया है. संगठन ने साफ कह दिया है कि एक जनवरी 2026 तक देश की सभी दवा निर्माण कंपनियों को ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के मुताबिक काम करना होगा. अब न कोई एक्सटेंशन मिलेगा, न कोई छूट. जिन दवा कंपनियों ने अभी तक CDSCO के नियमों का पालन नहीं किया है, उन्हें 1 जनवरी 2026 तक का आखिरी मौका दिया गया है. इस बार किसी को भी आगे बढ़ाने या एक्सटेंशन की अनुमति नहीं मिलेगी. इस…
छत्तीसगढ़ :– बलौदाबाजार जिला अब इतिहास रचने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। सोनाखान क्षेत्र के बाघमाड़ा जंगलों में राज्य की पहली गोल्ड माइन की खुदाई आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। यह प्रोजेक्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, यहां से करीब 500 किलो सोना निकाले जाने की संभावना है। वेदांता ग्रुप के हाथ में प्रोजेक्टइस परियोजना के लिए आयोजित नीलामी में वेदांता ग्रुप ने सबसे ऊंची बोली लगाई थी और अब खुदाई का काम भी वही कर रहा है। परियोजना को राज्य सरकार की अनुमति और पर्यावरणीय मंजूरी…
नई दिल्ली:– लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके की जांच गुरुग्राम से ओखला और फिर अंबाला से अब पुलवामा तक पहुंच गई है। जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि जिस हुंडई i20 कार (HR26 नंबर) में धमाका हुआ, वो मोहम्मद सलमान नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार रात सलमान को डिटेन करके पूछताछ किया। पूछताछ में सलमान ने बताया कि उसने ये कार लगभग डेढ़ साल पहले दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र नाम के व्यक्ति को बेच दी थी। जिसके बाद अब कहा…