नई दिल्ली:– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में सभी विकल्प खुले रखे गए हैं और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। रविवार शाम हुए इस भीषण विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हैं। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय में मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई जा सकती है, जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभागों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। आई20 कार में हुआ था धमाकाअमित शाह ने लोक नायक जय…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– आज का दिन कई राशियों के लिए उम्मीदों और नए अवसरों से भरा रहा, वहीं कुछ लोगों को अपने खर्च और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत पड़ी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे होने से राहत मिलेगी। कई लोगों को पुराने निवेश से फायदा भी मिल सकता है। मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहा। काम पूरा होने से मन हल्का रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य में कुछ दिक्कत बढ़ सकती है, इसलिए डॉक्टर से सलाह आवश्यक है।वृष राशि के जातकों को आज बेफिजूल खर्चों…
बिहार :– विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चरण में कुल 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जहां 1300 से अधिक उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह से ही कई बूथों पर मतदाताओं की लाइनें देखने को मिल रही हैं और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर: बडगाम, नगरोटा राजस्थान: अंता झारखंड: घाटशिला तेलंगाना: जुबली हिल्स पंजाब: तरनतारन मिज़ोरम: डम्पा ओडिशा: नुआपाड़ा सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और चुनाव आयोग लगातार हालात की निगरानी कर रहा…
छत्तीसगढ़:– दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए धमाके की घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है और जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति वह संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।केंद्र सरकार और हमारी केंद्रीय एजेंसियां स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
//समाचार// कोरबा:–राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष संतोष शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में रविवार 09 नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर न्याय जागरूकता विधिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गयी। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष संतोष शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, श्री जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. कोरबा, गरिमा शर्मा, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, डॉ. ममता भेजवानी, अपर सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी.(पॉक्सो) कोरबा, सोनी तिवारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोरबा,सुश्री त्राप्ती राधव तृतीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कोरबा,…
नई दिल्ली:· मानसून का इस बार का सीज़न शानदार रहा और देशभर में रिकॉर्डतोड़ बारिश देखने को मिली, लेकिन अब ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। मानसून के दौरान कई राज्यों में तो जमकर बादल बरसे और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। मानसून के जाने के बाद भी देशभर में कई राज्यों में कुछ समय के लिए बारिश का सिलसिला बना रहा, जो अब थम चुका है। हालांकि कुछ राज्यों में अभी भी इसका असर जैसे बना हुआ है क्योंकि बारिश का दौर भी जारी है। इसी बीच देश में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने परस्पर सहयोग एवं विकास के अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में राज्यों की साझी भागीदारी और आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार और सुशासन के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय…
नई दिल्ली:– बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बीते कई दिनों से खराब चल रही है. वो ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है. इसी बीच खबर है कि आज सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई. ICU वेंटीलेटर एक्टरमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज तबीयत खराब होने के बाद धर्मेंद्र को ICU वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है. वो ट्रीटमेंट का रिस्पोंड कर रहे हैं. इसे लेकर अभी परिवार और अस्पताल से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आई है. अभिनेता धर्मेंद्र लगभग 90 साल के हैं. वे उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं. एक्टर के फैंस उन्हें लेकर चिंतित हो…
छत्तीसगढ़ :– बिलासपुर जिले से सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दुबई की धार्मिक यात्रा कराने का झांसा देकर कटघोरा निवासी वसीम अली और उसकी पत्नी रेशमा रूबी ने 35 लाख रुपये की ठगी की। मामले की शिकायत शेख अकरम नामक व्यक्ति ने दर्ज कराई है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि वसीम अली और रेशमा अली ने उनके अलावा 10 अन्य लोगों से भी बड़ी रकम वसूल की। वसीम अली और रेशमा अली, जो तालापारा स्थित एक टूर एंड ट्रेवल्स का दफ्तर चलाते थे, ने 2023 में शेख अकरम और उनके कई साथियों…
नई दिल्ली:– 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी जगह बना रही है। धीमी शुरुआत और बीच में कमाई में गिरावट के बावजूद, दूसरे वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल दर्ज किया गया है। फिल्म की कमाई में हुई वृद्धि ने इसी समय रिलीज हुई अन्य फिल्मों को चुनौती दी है। ओपनिंग डे पर 1 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे रविवार यानी दसवें दिन, फिल्म की कमाई 2.15 करोड़ रुपये रही।…