तमिलनाडु :– राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर खुद को सबसे बड़ी ताकत के रूप में स्थापित कर दिया है। हालांकि पार्टी बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई, लेकिन सत्ता के सबसे करीब पहुंच गई है। कांग्रेस का समर्थन, लेकिन शर्तों के साथ सरकार गठन को लेकर समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने का फैसला किया है, लेकिन यह समर्थन पूरी तरह बिना शर्त नहीं है। सूत्रों के मुताबिक,…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़ :– सरकार ने बुधवार शाम प्रशासनिक अमले में एक बड़ा फेरबदल करते हुए 42 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। राज्य शासन द्वारा जारी इस सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में बदलाव के साथ-साथ मैदानी स्तर पर भी बड़ी सर्जरी की गई है। इस फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि प्रदेश के 7 महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है।अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर पर बड़े बदलावऋचा शर्मा (1994): अपर मुख्य सचिव (ACS), वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को अब अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग…
मध्यप्रदेश:–बुरहानपुर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की बातकपास पर ड्यूडी खत्म करने का प्रयास कर रही राज्य सरकारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदल गई देश की अर्थव्यवस्था’हमारी सरकार हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ है। उनकी हर समस्या को दूर किया जाएगा। हमारे उद्यमी फिनिक्स पक्षी की तरह हैं। जिस तरह फिनिक्स पक्षी मरने के बाद फिर जिंदा होकर ऊंची उड़ान भरता है, वैसे ही हमारे उद्योगपति भी संघर्ष-चुनौतियों का सामना कर नई उड़ान भरते हैं। मेरा मानना है कि अब ये उड़ान और ऊंची जाएगी।’ यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 मई को बुरहानपुर…
मध्य प्रदेश :– शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी अब गंभीर मुद्दा बनती जा रही है। माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों ने नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज होकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के बाहर प्रदर्शन करते हुए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग उठाई। करीब 10,700 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी हुए लगभग 9 महीने गुजर चुके हैं, लेकिन अब तक न तो नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं और न ही चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो पाई…
छत्तीसगढ़:–:पद्मश्री सम्मान से अलंकृत वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती फुलबासन यादव के साथ हुई अप्रिय घटना को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज सुबह स्वयं दूरभाष पर श्रीमती फुलबासन यादव से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने आश्वस्त किया कि इस मामले की हर पहलू से गहन जांच की जाएगी। दोषी चाहे जो हो, बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं। पद्मश्री श्रीमती फुलबासन यादव ने घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई त्वरित…
छत्तीसगढ़:– जब हौसले बुलंद हों और शासन का साथ मिल जाए, तो शारीरिक बाधाएं भी प्रगति का रास्ता नहीं रोक सकतीं। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम गोविंदपुर (सरगड़ी) में रहने वाले कृष्णा पहाड़ी कोरवा और उनकी पत्नी अनिता की कहानी आज सुशासन और संवेदनशीलता की जीवंत मिसाल बन चुकी है। विशेष पिछड़ी जनजाति से ताल्लुक रखने वाला यह दंपति दृष्टिबाधित है, लेकिन आज इनके चेहरे की मुस्कान सरकार की अंतिम व्यक्ति तक विकास की प्रतिबद्धता को बयां कर रही है। प्रधानमंत्री के हाथों मिली खुशियों की चाबी मनरेगा- आत्मनिर्भरता की नई इबारत योजनाओं के सुरक्षा कवच और बदला जीवन
छत्तीसगढ़:– जिले में बीती रात अंधड़-बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की रबी सीजन की खड़ी फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। प्रभावित किसान शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। महासमुंद मुख्यालय से सटे आसपास के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों ( कौंदकेरा, मुस्की, बनसिवनी, कांपा, गोपालपुर, सोरिद, परसदा (ब) आदि ) में खेतों में खड़ी धान गिरने और खेतों में पानी भरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसी गांव में 50 एकड़, कहीं 30 एकड़ तो कहीं 40 एकड़ में लगे रबी सीजन के धान की फसल पर असर…
उत्तर प्रदेश :– जनगणना प्रक्रिया को आसान और डिजिटल बनाने के लिए सरकार ने ‘स्व गणना’ (Self Enumeration) सुविधा की शुरुआत की है। यह अभियान 7 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगा। इस सुविधा के जरिए लोग अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से घर बैठे ही जनगणना फॉर्म भर सकेंगे। सरकार के मुताबिक, इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि बार-बार जानकारी देने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और गलतियों की संभावना भी कम होगी। इसके बाद जनगणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर 33 सवालों…
नई दिल्ली:– सरकार ने भारतीय बाजारों में सिंथेटिक पनीर की बिक्री के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फैसला लिया है बाजारों से कम पोषण वाला और सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले सिंथेटिक पनीर को बाजार से पूरी तरह से बादर किया जाए। FSSAI के दो अधिकारियों ने जानकारी दी कि, नकली पनीर को बिक्री को रोकने को लेकर बनाई गई एक उच्च स्तरीय कमेटी ने इससे जुड़ प्रस्ताव को अक्टूबर 2025 में अंतिम रूप दिया था, जिसे मार्च 2026 में हुई बैठक में आधिकारिक मंजूरी…
छत्तीसगढ़ :– शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा धमतरी जिले के विकासखण्ड-धमतरी के अंतर्गत रविशंकर सागर बाँध गंगरेल के निरीक्षण गृह परिसर एवं दाँयी ओर गार्डन का बाऊण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 45 लाख 72 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।