Author: Tv36 Hindustan

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र की चेराजोबला बस्ती में पेयजल समस्या से संबंधित समाचार पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह समाचार पत्रों का अवलोकन करते समय “नाला और ढोढ़ी के दूषित जल पर आज भी निर्भर हैं वनवासी” शीर्षक से प्रकाशित खबर को गंभीरता से लिया और सरगुजा कलेक्टर श्री अजीत वसंत को फोन कर प्रभावित बस्ती में शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं…

Read More

मध्य प्रदेश :– डबरा में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी बिजली के पोल से टकरा गई और आग लग गई। जिसकी वजह से 2 की जान चली गई, जबकि एक घायल हो गया। घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र की है। घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र की मिली जानकारी के अनुसार, अवधेश विश्वकर्मा, रामजी सोनी और चंदप्रकाश सोनी अपने दोस्त की शादी में शामिल होकर रात करीब 2 बजे…

Read More

पश्चिम बंगाल :– विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सत्ता संभालने की दिशा में सक्रिय कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, जिसके चलते राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 9 मई को होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले BJP विधायक दल की अहम बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। यही नेता राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकता है। केंद्रीय…

Read More

छत्तीसगढ़ :– राजधानी रायपुर से लगे खरोरा क्षेत्र में एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सर्राफा कारोबारी के मैनेजर से करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए गए। आंधी-तूफान बना वारदात का मौकामिली जानकारी के अनुसार, मैनेजर टीकाराम शर्मा खराब मौसम के चलते रास्ते में एक पेड़ के नीचे रुक गए थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। आरोपियों ने अचानक हमला करते हुए तलवार से वार किया, जिससे मैनेजर घायल हो गए और उनके पास मौजूद जेवर से भरा बैग छीनकर…

Read More

छत्तीसगढ़:- भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। अब संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार पंजीकृत अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) से पहले निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।जिला रोजगार कार्यालय राजनांदगांव द्वारा इच्छुक अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थियों कोerojgar.cg.gov.inपोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। प्रशिक्षण के लिए रोजगार पंजीयन अनिवार्य रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (फोन: 0771-2965212, 0771-2965214) या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव (फोन: 07744-299523) से संपर्क कर सकते…

Read More

नई दिल्ली:- आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में Chennai Super Kings ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Delhi Capitals को 8 विकेट से हराकर अहम जीत दर्ज की। दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने 156 रनों का लक्ष्य 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया। संजू सैमसन का तूफान, दिल्ली के गेंदबाज बेबसलक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और Ruturaj Gaikwad जल्दी आउट हो गए। लेकिन इसके बाद Sanju Samson ने पारी को संभालते हुए मैच का रुख बदल दिया। सैमसन ने सिर्फ 52 गेंदों में नाबाद 87 रन…

Read More

छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में अचानक आए एक भीषण तूफान और उसके साथ हुई भारी बारिश ने पूरे शहर में अफरा-तफरी मचा दी है. मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण शुरू हुए इस आंधी-बारिश ने कई इलाकों में पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया, जिससे वे सड़कों पर गिर गए और यातायात बाधित हो गया. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मौसम ने अचानक ऐसा पलटा खाया कि पूरा शहर मानो थम सा गया. 5 मई शाम करीब 6:30 बजे मूसलाधार बारिश के साथ जोरदार तूफान शुरू हो गया, जिससे कुछ ही पलों में हालात तेजी से बिगड़…

Read More

नई दिल्ली:- डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई के हवाले से कहा गया कि यह ऐतिहासिक और निर्णायक जीत है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई के हवाले से कहा गया कि यह ऐतिहासिक और निर्णायक जीत है, क्योंकि पहली बार बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल की है। ट्रंप ने इस जीत को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता के मजबूत समर्थन…

Read More

छत्तीसगढ़:–’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत जारी राज्यव्यापी दौरे में आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम सरोधी में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सुभान सिंह मेरावी को उनके नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपकर गृह प्रवेश कराया। सुभान सिंह ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री स्वयं उनके गांव आकर उन्हें यह सौभाग्य देंगे। उनके लिए यह केवल घर नहीं, बल्कि सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।बउन्होंने बताया कि उन्हें वन अधिकार पट्टा के तहत 3 एकड़ 2 डिसमिल भूमि मिली है, जिस पर खेती कर वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर…

Read More

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र में प्रतिभा और संभावनाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल सही मंच, मार्गदर्शन और अवसर की है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर के समग्र विकास के लिए तैयार रोडमैप का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें रोजगार, शिक्षा, स्टार्टअप और अधोसंरचना का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ…

Read More