छत्तीसगढ़ :– बुधवार की शुरुआत कई अहम राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं पद्मश्री फूलबासन बाई से जुड़ी घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर, “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन होगा और राजधानी रायपुर में यूनियन क्लब का बहुप्रतीक्षित समर कैंप भी शुरू हो रहा है। मंत्रालय में मुख्यमंत्री साय की महत्वपूर्ण बैठकमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में दोपहर 12 बजे से 2:45 बजे तक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– मौसम ने अचानक करवट बदल ली है, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। प्रदेश के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अब पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मंगलवार शाम राजधानी रायपुर में तेज अंधड़ के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। इस बदलाव का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिला और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की कमी आई। रायपुर रहा सबसे गर्म, लेकिन राहत बरकरार मंगलवार…
नई दिल्ली:- न्याय को गति देने के लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट में चार न्यायाधीश बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में चार न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी दी। चार न्यायाधीशों के बढ़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई को मिला कर न्यायाधीशों की कुल संख्या 34 से बढ़कर 38 हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट में चार न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए संसद में सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या)…
भोपाल :–मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक कार्य समिति द्वारा नागदा-मथुरा तीसरीऔर चौथी लाइन परियोजना को स्वीकृति देने के निर्णय के लिए आभार माना है। उल्लेखनीय है कि इस परियोजना से बाबा महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन एवं कूनो राष्ट्रीय उद्यान जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल संपर्क और अधिक सुगम होगा। यही नहीं , लॉजिस्टिक्स और टूरिज्म क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन कार्यों से स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय…
उत्तर प्रदेश:- स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर की व्यवस्था खत्म कर दी है. स्मार्ट मीटर से बिजली की खपत पर रियल टाइम में नजर रखी जा सकती है. Smart Electricity Meter Technology: उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. राज्य सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था को खत्म कर दिया है. जिन ग्राहकों के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगे हैं, वो अब पोस्टपेड की तरह काम करेंगे. दरअसल, पिछले काफी समय से स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध हो रहा है. लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर की व्यवस्था को खत्म…
मध्य प्रदेश:- अब न्यूनतम मजदूरी तय करने का पैमाना सिर्फ काम के घंटे नहीं, बल्कि जीवन की बुनियादी जरूरतें होंगी। मध्य प्रदेश सरकार एक नया फॉर्मूला तैयार कर रही है, जिसमें मजदूर के भोजन, कपड़े, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे खर्चों को ध्यान में रखकर वेतन तय किया जाएगा। इन मानकों पर होगा निर्धारणप्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार, मजदूरी का निर्धारण इस आधार पर होगा कि श्रमिक को प्रतिदिन कम से कम 2700 कैलोरी ऊर्जा देने वाला भोजन मिल सके। इसके साथ ही एक परिवार के लिए सालाना 66 मीटर कपड़े की आवश्यकता को भी मानक माना गया है। भोजन और…
नई दिल्ली:- पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुलडोजर चलाए जाने के वीडियो सामने आए हैं। टीएमसी की महुआ मोइत्रा का आरोप है कि टीएमसी दफ्तर को पूरी तरह से ढहा दिया गया। यह दफ्तर हॉग मार्केट इलाके में था। टीएमसी ने बीजेपी पर आरोप लगाए और भड़की। बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद मंगलवार रात को मध्य कोलकाता में उस समय तनाव फैल गया, जब कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। ये वीडियो कुछ दुकानों पर बुलडोजर चलाए जाने के थे। कहा जा रहा है कि बुलडोजरों के साथ आए लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर ऐतिहासिक…
नई दिल्ली:– मेष राशि आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। पुराने रुके काम पूरे होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है। लव लाइफ: साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। लकी नंबर: 9 लक प्रतिशत: 82% वृषभ राशि आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। किसी करीबी व्यक्ति से बहस हो सकती है, इसलिए शब्दों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। लव लाइफ:…
मध्य प्रदेश :– नरसिंगपुर स्थित इथेनॉल प्लांट में DDS टैंक ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर हादसे के वक्त काम कर रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें संभालने का मौका नहीं मिला और उनकी मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात करीब 1 .30 बजे के आस पास हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। इथेनॉल प्लांट में हुआ हादसा यह दुखद हादसा बचई गांव स्थित महाकौशल शुगर मिल परिसर में बने इथेनॉल प्लांट में हुआ। बताया जा रहा है कि इथेनॉल प्लांट में कुछ दिनों से नियमित मरम्मत और…
छत्तीसगढ़ :– बेमेतरा जिले में एक मंच पर राजनीति का दिलचस्प और तीखा संवाद देखने को मिला, जहां INH हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने सधे हुए अंदाज में तीखे सवाल किए और जनप्रतिनिधियों ने खुलकर जवाब दिए। इस चर्चा में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच विकास, अवैध खनन, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर जमकर आरोप-प्रत्यारोप हुए। विकास पर क्रेडिट की लड़ाई चर्चा की शुरुआत में ही पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, वर्तमान विधायक दीपेश साहू और वरिष्ठ नेता अवधदेश चंदेल के बीच विकास कार्यों को लेकर श्रेय लेने की होड़ दिखी। आशीष छाबड़ा ने दावा…