नई दिल्ली:– ऑस्ट्रेलिया में बच्चों को सोशल मीडिया के खतरनाक प्रभावों से बचाने के लिए सरकार एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है, जहां प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने X पर घोषणा करते हुए साफ कहा है कि बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल की न्यूनतम आयु सीमा तय की जाएगी और 14 साल से कम उम्र के बच्चों पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म्स के इस्तेमाल पर कानूनी बैन लगाया जाएगा। सरकार का उद्देश्य बच्चों को वर्चुअल दुनिया से निकालकर खेल के मैदान, स्विमिंग पूल और असली सामाजिक जीवन से जोड़ना है। अल्बनीज ने कहा कि सोशल मीडिया समाज…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– देश के मेडिकल कॉलेजों में खाली रह गई पोस्टग्रैजुएट (पीजी) मेडिकल सीटों को भरने के लिए कुछ श्रेणियों में क्वॉलिफाइंग कटऑफ को शून्य पर्सेंटाइल और स्कोर को माइनस 40 तक घटाने के फैसले के खिलाफ रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध तेज होता जा रहा है। डॉक्टरों के संगठन यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने इस निर्णय को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। UDF के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्य मित्तल और अन्य डॉक्टरों द्वारा दायर याचिका में नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से जारी उस नोटिस को चुनौती दी गई है,…
बिहार :– पश्चिम चंपारण जिले के चकिया में आस्था और स्थापत्य कला का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहाँ निर्माणाधीन ‘विराट रामायण मंदिर’ में 17 जनवरी को दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की जा रही है, जिसमें वैश्विक स्तर पर तकनीक और परंपरा का मेल दिखेगा। बिहार के इस भव्य मंदिर में स्थापित होने वाला शिवलिंग कोई सामान्य संरचना नहीं है, बल्कि इसका कुल वजन 210 मीट्रिक टन है। इतने विशालकाय शिवलिंग को उसकी नियत जगह पर सटीकता के साथ स्थापित करना एक बड़ी चुनौती थी। इसे पूरा करने के लिए राजस्थान और भोपाल से 750…
नई दिल्ली:– भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 17 जनवरी 2026 को उत्तर-पश्चिम भारत के लोग भीषण ठंड और धुंध का सामना करेंगे। पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी होगी, जबकि पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। संपूर्ण उत्तर और पश्चिम भारत वर्तमान में भीषण ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 1-2 दिनों के भीतर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ चुनिंदा इलाकों में तीव्र शीतलहर चलने…
छत्तीसगढ़:– राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने मंच से ऐलान करते हुए नगर पंचायत समोदा को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि समोदा लंबे समय से तहसील की मांग कर रहा था। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। तहसील बनने से आसपास के ग्रामीणों को अब राजस्व, भूमि रिकॉर्ड, जाति…
नई दिल्ली:– शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि महाराज को समर्पित होता है। 17 जनवरी 2026, शनिवार को शनि की दृष्टि सभी राशियों पर विशेष प्रभाव डाल रही है। आज का दिन कर्म, अनुशासन, धैर्य और न्याय से जुड़ा रहेगा। जिन लोगों ने मेहनत और ईमानदारी से कार्य किया है, उन्हें शनि देव का आशीर्वाद मिलेगा, वहीं लापरवाही और अहंकार रखने वालों को मानसिक दबाव झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं शनिवार का बहुत विस्तृत राशिफल, करियर, धन, स्वास्थ्य, परिवार, उपाय और लकी प्रतिशत के साथ। मेष राशि (Aries)आज का दिन: आज शनि की परीक्षा का दिन है।…
नई दिल्ली:–:केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू अपनी फिटनेस और सादगी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जब वे अपने गृह राज्य अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम गांवों में होते हैं, तो उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में किरेन रिजीजू स्थानीय ग्रामीणों के साथ पारंपरिक लोक नृत्य पर थिरकते नजर आए, जिसे देख नेटिजन्स उनके कायल हो गए। यह वीडियो अरुणाचल प्रदेश के बाना का है, जहां रिजीजू सरोक फेस्टिवल गोल्डन जुबली के आखिरी दिन पहुंचे थे। वहां के स्थानीय साजोलांग (मिजी) समुदाय के लोगों ने अपने पारंपरिक गीतों और ढोल-नगाड़ों…
नई दिल्ली:– हम में से लगभग हर व्यक्ति ने गौर किया होगा कि जब हम ज्यादा देर तक पानी में रहते हैं, नहाते हैं या स्विमिंग करते हैं तो हमारे हाथों और पैरों की उंगलियां किसी बूढ़े व्यक्ति की तरह सिकुड़ जाती हैं। अक्सर हम इसे एक सामान्य प्रक्रिया मानकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन विज्ञान की दुनिया में यह आपके शरीर की सबसे अद्भुत सुपरपावर में से एक मानी जाती है। क्यों सिकुड़ जाती हैं उंगलियांलंबे समय तक वैज्ञानिकों का मानना था कि पानी त्वचा के अंदर चला जाता है जिससे उंगलियां फूलकर सिकुड़ जाती हैं। लेकिन 1930 के…
छत्तीसगढ़:–:मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सनातन परंपरा और आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में नैतिकता, संस्कार और सामाजिक समरसता को बल मिलता है। वे आज रायगढ़ जिले के बरगढ़ खोला अंचल के ग्राम-खम्हार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में को सम्बोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि इस कथा का आयोजन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माताश्री हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से प्रदेश की जनता के लिए सुख, समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त…
नई दिल्ली:– शादी की तैयारियां केवल कपड़ों और गहनों तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि इसकी शुरुआत उस एक ‘पीले कार्ड’ से होती है जो आपके नए जीवन का संदेश वाहक बनता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि विवाह पत्रिका (Wedding Card) केवल एक निमंत्रण नहीं, बल्कि एक सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है। यदि इसे वास्तु के अनुरूप बनाया जाए, तो यह न केवल विवाह निर्विघ्न संपन्न कराता है, बल्कि नवदंपति के जीवन में खुशहाली भी लाता है।आइए जानते हैं कि शादी का कार्ड बनवाते समय किन विशेष बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है: लाल रंग:…