
ओड़गी :- प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के मार्गदर्शन व मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी की अध्यक्षता में ओड़गी मण्डल के भवंरखोह आनंदपुर पोलिंग बूथ पर अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा जिला मंत्री विभिषण यादव व मंडल कोषाध्यक्ष संधारी यादव की उपस्थिति में भवंरखोह आनंदपुर अटल चौक पर अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि दी गई ।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला मंत्री ने कहा कि अटल एक संवेदनशील हृदय व मां भारती के सच्चे सेवक होने के साथ-साथ एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवन पर्यंत अपनी व्यक्तिगत इमानदारी और सत्य निष्ठा को महत्व दिया। लोकप्रिय राजनेता होने के साथ ही साथ हिंदी एवं ब्रज भाषा के उत्कृष्ट कवि भी थे।
इस मौके पर पूलिंग बूथ अध्यक्ष पारस साहू, भाजयुमो मिडिया प्रभारी प्रियांशु यादव, प्रभारी जितेंद्र यादव ,सह प्रभारी धर्मजित यादव,शुकुल सिंह रामकिसुन यादव, विशुन यादव, अमरनाथ, विनोद यादव, तुलसी दास, रामशकल, रामप्रसाद, उमेश यादव, दिनेश यादव, अशोक यादव, मुन्नी लाल, अनिल , मनोज यादव, सोहन सिंह, राजधानी यादव* व भारी संख्या में भाजपा कार्यकता उपस्थित रहे ।