
रायगढ़ Raigarh : छाल थाना क्षेत्र से एक बैंक एजेंट द्वारा नाबालिग बालिका से शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को सीपत से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 24 दिसम्बर को बालिका अपने परिजनों के साथ आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई और बताई कि इसकी मां एस.बी.सी.एल. बैंक खरसिया से किस्तों पर लोन ली थी ।
बैंक एजेंट दिब्य कुमार राज पिछले 2 साल से किस्तों की वसूली से घर आता जाता था, 4 महीने पहले दिब्य कुमार राज शादी करने का प्रलोभन देकर अपने साथ खरसिया के मदनपुर ले गया, जहां किराए के घर में 02 माह तक पत्नी की तरह रखा था, शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद अपने घर जाओ कहकर छोड़कर भाग गया और अब कोई रिश्ता नहीं रखूंगा कहने लगा ।
बालिका की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 363,366, 376 IPC 4, 6 Pocso Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी छाल उप निरीक्षक प्रवीण मिंज आरोपी की पतासाजी के लिये अपने सूत्रों से जानकारी जुटाये जिसके सीपत बिलासपुर में होने की जानकारी होने पर पुलिस टीम सीपत बिलासपुर रवाना होकर आरोपी दिब्य कुमार राज पिता सहदेव सिंह राज उम्र 23 साल निवासी खोंधरा पोस्ट जेवरा थाना सीपत जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिसे रिमांड पर भेजा गया है ।