रायपुर:- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझानों में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनाने की और आगे बढ़ रही है. इसके बाद राज्य कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई है. पार्टी नेता संदीप दीक्षित ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर सवाल खड़ा किया है. एबीपी न्यूज को दिए विशेष साक्षात्कार में संदीप दीक्षित ने कहा है, “हार के बाद हमारी पार्टी कभी समीक्षा नहीं करती. मैंने समझाया था लेकिन किसी ने नहीं सुनी.
हार की जिम्मेवारी राज्य कांग्रेस नेताओं की
एबीपी न्यूज से खास बातचीत में उन्होंने भले ही यह कहा है कि उनकी पार्टी हार के बाद मंथन नहीं करती, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने मध्य प्रदेश के हार के लिए प्रदेश नेतृत्व को ही जिम्मेदार ठहराया.
संदीप दीक्षित ने कहा, मध्य प्रदेश में जीता हुआ चुनाव कांग्रेस हार गई. इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य के नेतृत्व की है।
