छत्तीसगढ़:- रुझानों में बीजेपी दिया कांग्रेस को झटका
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, रुझानों में छत्तीसगढ़ में बीजेपी 55 सीटों पर आगे दिख रही है. कांग्रेस को 32 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को 1 सीट पर बढ़त मिलती नजर आ रही है. वहीं, बीएसपी 1 और सीपीआई भी एक सीट पर आगे चल रही है.
राजस्थान के रुझानों में 7 निर्दलीय आगे, इनमें 5 बीजेपी के बागी
राजस्थान के रुझानों के मुताबिक, 7 निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. इनमें से 5 बीजेपी के बागी हैं, जिन्होंने निर्दलीय ही अपनी दावेदारी ठोक दी थी.
मध्य प्रदेश के रुझानों ने पलटा किसका गेम
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी को 161 सीटों पर आगे है. कांग्रेस को 66, बीएसपी को 2 और भारत आदिवासी पार्टी को 1 सीट पर बढ़त मिलती नजर आ रही है.
राजस्थान के रुझानों में निर्दलीयों ने किया कैसा प्रदर्शन
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी को 111 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है. कांग्रेस को 73, निर्दलीय को 9, बीएसपी को 2, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 2, भारत आदिवासी पार्टी को 1 सीट पर बढ़त मिलती नजर आ रही है.
