Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » जालंधर में अकाली दल और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में टकराव
    राजनीति

    जालंधर में अकाली दल और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में टकराव

    By Tv 36 HindustanFebruary 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जालंधर, 20 फरवरी। पंजाब के जालंधर में रविवार को मतदान के दौरान अकाली दल और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में टकराव होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया लेकिन पुलिस ने बचाव करते हुए टकराव को टाल दिया।
    जालंधर सेंट्रल सीट पर अकाली दल ने चंदन ग्रेवाल और कांग्रेस से निवर्तमान विधायक राजिंदर बेरी को उतारा है। अकाली दल के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बेरी का एक पोलिंग एजेंट जो कि क्षेत्र में पार्षद भी है, पोलिंग बूथ के बाहर से अपने साथ मतदाताओं को अंदर तक ले जा रहा था। जिसका उन्होंने विरोध किया। लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया।
    रैणक बाजार में पोलिंग बूथ सरकारी स्कूल ईस्ट-4 में बनाया गया है। वहां मौके पर हंगामे की सूचना मिलते ही अकाली प्रत्याशी चंदन ग्रेवाल और पूर्व मेयर सुरेश सहगल भी मौके पर पहुंच गए। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सरकारी मशीनरी कांग्रेस के हाथों में खेल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता हाथ से जाते हुए घबरा गई है और निम्न स्तर पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस पोलिंग एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। हालांकि पुलिस का कहना था कि उन्होंने किसी के ऊपर भी कोई लाठीचार्ज नहीं किया बल्कि जो भीड़ यहां जमा थी उन्हें वोट डालकर अपने-अपने घरों को जाने के लिए कहा है और बाजार खाली करवाया है।
    जालंधर जिले में चुनाव मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों के 1975 बूथों की सुरक्षा केंद्रीय बलों की 54 कंपनियों को तैनात किया गया है। इनमें से 19 कंपनियां शहरी क्षेत्रों में और 35 कंपनियां देहाती क्षेत्रों में तैनात हैं। इसके अलावा होम गार्ड के जवान और पंजाब पुलिस भी निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्भय होकर मतदान करवाने में अपनी भूमिका निभाए रहे हैं।
    जालंधर देहाती पुलिस के अधिकार में आते क्षेत्रों में 701 आम और 130 संवेदनशील पोलिंग स्टेशन हैं, जिनमें 352 ग़ैर-गजटिड अधिकारी (एनजीओ), 481 हेड कांस्टेबल, 387 पंजाब होम गार्ड जवान तैनात किए गए हैं। इसी तरह शहरी स्थानों के सभी 325 संवेदनशील और साधारण पोलिंग स्थानों के लिए केंद्रीय बलों के साथ पंजाब पुलिस के 2400 के करीब जवान तैनात किए गया है। फोर्स की तैनाती के अलावा बूथ स्तर पर पूरी चुनाव प्रक्रिया पर नज़र रखने के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। इन स्थानों पर वेबकास्टिंग और सीसीटीवी से निगरानी को भी यकीनी बनाया जाएगा।

    Views: 0
    Akali Dal america Assam Bhupsh Baghel Bilashpur Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community Conflict between Congress workers Covid Covid 19 Vaccination COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Humanity india Jagdalpur Jalandhar lockdown Lockdowninchhattisgarh PM Narendra modi Police Raigarh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleशिव मंदिर में मूर्ति खंडित करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार
    Next Article घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 1225 और चांदी ने 1375 रुपये की लगाई छलांग
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात यहां से हुईं रवाना…

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने यहां के दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की…

    October 23, 2026

    प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, 24 अक्टूबर से नया सिस्टम होगा एक्टिव, 5 जिलों में बारिश का अलर्ट…

    October 23, 2026

    राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन 30 अक्टूबर अंतिम तिथि

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात यहां से हुईं रवाना…
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने यहां के दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की…
    • प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, 24 अक्टूबर से नया सिस्टम होगा एक्टिव, 5 जिलों में बारिश का अलर्ट…
    • राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन 30 अक्टूबर अंतिम तिथि
    • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी रवाना कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन दिखाई हरी झंडी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?