Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 1225 और चांदी ने 1375 रुपये की लगाई छलांग
    व्यापार

    घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 1225 और चांदी ने 1375 रुपये की लगाई छलांग

    By Tv 36 HindustanFebruary 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 20 फरवरी। रूस-यूक्रेन तनाव बरकरार रहने से वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं के आठ माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से समर्थन पाकर बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 1225 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1375 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई।

    समीक्षाधीन सप्ताह में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की तेजी रही। सोना हाजिर 67.69 डॉलर प्रति औंस की तेजी लेकर सप्ताहांत पर 1896.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 68.8 डॉलर प्रति औंस की मजबूती के साथ 1896.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसी तरह सप्ताहांत पर चांदी हाजिर भी 0.93 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 23.94 डॉलर प्रति औंस रही।

    बीते सप्ताह वैश्विक बाजार की तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखा गया। सप्ताहांत पर सोना 1225 रुपये की छलांग लगाकर 50110 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। साथ ही सोना मिनी 1248 रुपये चढ़कर 50045 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।

    इसी तरह समीक्षाधीन अवधि में स्थानीय स्तर पर चांदी 1375 रुपये की बड़ी बढ़त लेकर 64030 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साथ ही चांदी मिनी भी 1307 रुपये महंगी होकर 64150 रुपये प्रति किलोग्राम हाे गई।

    विश्लेषकों के अनुसार, रूस और यूक्रेन के बीच का तनाव फिलहाल कम न होने के संकेत से निवेशकों ने बीते सप्ताह शेयर बाजार से पैसे निकालकर कीमती धातुओं में निवेश को सुरक्षित माना। इससे वैश्विक बाजार में कीमती धातु आठ माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए, जिसका असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी दिख रहा है।

    Views: 0
    america Assam Bhupsh Baghel Bilashpur Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community Covid Covid 19 Vaccination COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery domestic bullion market Gold 1225 Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Humanity india Jagdalpur jumped lockdown Lockdowninchhattisgarh PM Narendra modi Police Raigarh Rs 1375 silver
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजालंधर में अकाली दल और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में टकराव
    Next Article कुर्सी के लिये देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर सकते हैं कुछ लोग : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात यहां से हुईं रवाना…

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने यहां के दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की…

    October 23, 2026

    प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, 24 अक्टूबर से नया सिस्टम होगा एक्टिव, 5 जिलों में बारिश का अलर्ट…

    October 23, 2026

    राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन 30 अक्टूबर अंतिम तिथि

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात यहां से हुईं रवाना…
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने यहां के दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की…
    • प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, 24 अक्टूबर से नया सिस्टम होगा एक्टिव, 5 जिलों में बारिश का अलर्ट…
    • राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन 30 अक्टूबर अंतिम तिथि
    • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी रवाना कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन दिखाई हरी झंडी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?