नई दिल्ली, 28 जनवरी । देश इस वक्त कोरोना महामारी की तीसरी लहर की चपेट में है और संक्रमण की स्थिति में थोड़े सुधार के बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,51,209 नए मामले सामने आये, हालांकि राहत की बात यह है कि इसकी तुलना में करीब एक लाख अधिक 3,47,443 लोग कोरोनामुक्त हुए हैं।
देश में 24 घंटे में 57 लाख 35 हजार 692 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह सात बजे तक एक अरब 64 करोड़ 44 लाख 73 हजार 216 कोविड टीके लगाये जा चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वक्त देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 21 लाख पांच हजार 611 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 5.18 प्रतिशत है।
देश में अब तक कुल तीन करोड़ 80 लाख 24 हजार 771 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 93.60 प्रतिशत है। वहीं इस दौरान 627 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 492327 हो गया है। देश में इस समय मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 15 लाख 82 हजार 307 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 72 करोड़ 37 लाख 48 हजार 555 कोविड परीक्षण किए हैं।
देश भर में सर्वाधिक सक्रिय मामले कर्नाटक में हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 29198 सक्रिय मामले घटने के बाद इनकी संख्या 328741 हो गयी। वहीं 67232 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 3325001 हो गयी है, जबकि 49 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 38754 हो गया है।
केरल में 8933 सक्रिय मामलों के बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 310202 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 42653 और मरीजाें के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5463960 हो गयी है। वहीं 96 और मरीजों की मौत हुई है जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 52434 पर पहुंच गयी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 11325 घटकर 291247 हो गए। इस दौरान राज्य में 36708 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7197001 हो गयी।
तमिलनाडु में इस अवधि में 158 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 213534 हो गयी है और इस अवधि में 53 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 37412 तक पहुंच गया है। राज्य में 28620 मरीजों के ठीक होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 3001805 हो गयी है।
पश्चिम बंगाल में इस दौरान सबसे अधिक 11644 सक्रिय मामले कम होने के बाद इनकी कुल संख्या घटकर 55725 रह गयी है तथा 36 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 20481 हो गया है। राज्य में अभी तक 1906656 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 7949 सक्रिय मामले कम होने से इनकी संख्या घटकर 72393 रह गयी है और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 1893577 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23125 तक पहुंच गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5140 सक्रिय मामले कम होने से इनकी कुल संख्या घटकर 33175 रह गई है, जबकि 9397 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1756369 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 34 लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25744 हो गया है।
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 3175 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 109493 हो गयी है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2111975 हो गयी है। इस दौरान नौ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14579 हो गयी है।
तेलंगाना में सक्रिय मामले 1497 बढ़कर 39520 हो गए हैं, जबकि इस दौरान तीन और मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4081 हो गया है। वहीं 707498 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले 13721 हो गये हैं और कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 153413 हो गयी है, जबकि यहां मृतकों का आंकड़ा 591 पर स्थिर है।
राजस्थान में कोरोना के 6880 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 87268 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1074980 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9181 हो गया।
ओडिशा में कोरोना के 5264 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या 59223 रह गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1163396 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8550 हो गया।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 1890 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या 27290 गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1072007 हो गयी है तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13798 हो गया।
पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 36941 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 678065 हो गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 17129 हो गया है।
गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 117884 हो गये हैं तथा अब तक 992431 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 10345 तक पहुंच गयी है।
बिहार में 2275 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 10322 रह गयी है। राज्य में अब तक 796332 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 12205 हो गया है।
पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामले 1573 घटने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 31322 पर पहुंच गयी है और राज्य में अभी तक 373865 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं तथा 7514 लोगों की अभी तक इस महामारी से जान जा चुकी है।