देश में हो एकता भाईचारा- विजय मिश्रा
रायपुर, 28जनवरी।गणतंत्र दिवस पर अग्रसेन नगर में पेड़ प्रहरी संस्थान द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उपस्थितजनों को गणतंत्र दिवस,राष्ट्रीय गान-गीत-झंडा की जानकारी विजय मिश्रा “अमित”ने दी।उन्होंने भारतीय संविधान को देश में भाईचाराअक्षुण्ण रखने का आधार बताया।
पावर कंपनी के प्रकाशनअधिकारी विकास शर्मा,व्याख्याता रत्ना मिश्रा ने देशभक्ति की भावना जगाने बलिदानियों का स्मरण किया। कार्यक्रम संयोजन विरासत मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर पंडित सत्यम,सदाशिव,स्वप्निल मित्तल,प्रशस्त हिमांगी ओझा,नीतीश,उदय सूर्या अजय साहू,धैर्य त्रिपाठी,अर्कितेश राठी रविऋषभ सारथीआदि ने पौधारोपण में भी सक्रिय भागीदारी दी।मिष्ठान,गुब्बारे,तिरंगाचकरी का वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।