
ग्वालियर में डेंगू का बम कुछ इस प्रकार फटा है कि एक ही दिन में 100 से ज्यादा मरीजों में इसकी पुष्टि हो गई, इनमे से 69 मरीज ग्वालियर के रहने वाले है और बाकी ग्वालियर के आसपास के रहने वाले है लेकिन इन सभी का इलाज अभी ग्वालियर में ही चल रहा हैं। इस नए आंकड़े के साथ ग्वालियर में डेंगू के मरीजों की संख्या 805 हो गई, जबकि पिछले साल कुल 16 डेंगू के मरीज सामने आए थे।
पिछले एक दिन में 81 ऐसे घर है जिनमे से सक्रिय डेंगू के लार्वा मिला है, जो काफी चिंताजनक है। अगर पॉजिटिविटी रेट देखी जाए तो हर 100 मरीजों में से 50-55 डेंगू के ही मिल रहे है।