Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » जिला पंचायत सीईओ ने किया ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया
    छत्तीसगढ

    जिला पंचायत सीईओ ने किया ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया

    By Tv 36 HindustanOctober 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    कई लापरवाह कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी,

    बैकुंठपुर : कलेक्टर कोरिया श्री श्याम धावड़े के निर्देशानुसार विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैकुंठपुर विकासखण्ड के आधा दर्जन ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं के जमीनी स्तर पर आंकलन करने पँहुचे। पंचायत एवम ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के साथ ही जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी औचक जांच की। इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाली कार्य एजेंसियों को चेतावनी जारी कर समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

    एक विद्यालय के प्राचार्य को विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक स्तर न होने के कारण नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। दो ग्राम पंचायतों के लापरवाह रोजगार सहायकों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए 15 दिवस का अल्टीमेटम भी दिया। जिला पंचायत सीईओ ने भ्रमण के दौरान राशि आहरण करके काम नहीं कराने वाले ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध वसूली का न्यायिक प्रकरण शुरू करने के भी निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ द्वारा ग्राम पंचायतों को समय सीमा में निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन , आंगनबाड़ी भवन, गौठान, चारागाह, मल्टी यूटिलिटी सेंटर एवं slwm सेंटर के कार्य पूर्ण करने तथा कार्यों की गुणवत्ता सुधारने के कड़े निर्देश दिए। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले सरपंच सचिव एवं तकनीकी अमलों को उन्होंने 15 दिवस में कार्य पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया है। रोजगार सहायक मोदीपारा एवं नरकेली को कार्य सुधार के लिए अंतिम चेतावनी देते हुए उन्होंने सरपंच मोदीपारा पर कार्यों में लापरवाही हेतु कार्यवाही किए जाने के भी निर्देश दिए। ग्राम पंचायत डूभापनी के प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी भवन में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी शिक्षकों को समय पर उपस्थिती के निर्देश दिए। नरकेली के माध्यमिक शाला में बच्चों का स्तर अच्छा न होने पर उन्होंने प्रधान पाठक को शिक्षा व्यवस्था सुधारने हेतु कड़ी चेतावनी दी। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि इस तरह का औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। सीईओ के भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत बैकुंठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री अमित सिन्हा सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleयहां मिलती है कालसर्प दोष से मुक्ति! भगवान गरुड़ का है इकलौता मंदिर.. जानिए
    Next Article शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को कुंद्रा ने बताया आंटी, परिवार में हो रहा बवाल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, इस दरबार में होंगी शामिल…

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर पहुंचीं, मांझी-चालकियों संग करेंगी लंच…

    October 23, 2026

    मुख्यमंत्री साय से यहां के विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट…

    October 22, 2026

    रायपुर पहुंची राष्ट्रपति राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने एयरपोर्ट में किया आत्मीय स्वागत, देखें फोटोज…

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुरिया दरबार में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, आदिवासी परंपराओं को बचाने की अपील…
    • एक्टर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त क्रेज, 4,018 शो के लिए बुक हुए लाखों टिकट…
    • शहर में 5 दिनों तक बिजली रहेगी बंद, देखें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित…
    • बिग बॉस के घर में छिड़ेगी कप्तानी की जंग, वीकेंड के वार पर नहीं आएंगे सलमान खान…
    • राजधानी में ₹2,000 करोड़ से बनेगी लिथियम-आयन सेल फैक्ट्री, 2,000 से ज्यादा रोजगार के अवसर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?