नई दिल्ली:- पौराणिक कहानी वाली फिल्म रामायण पार्ट-1 (Ramayana) का सभी सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 4000 करोड़ के बिग बजट को लेकर पहले से ही रणबीर कपूर स्टारर रामायण का नाम चर्चा विषय बना हुआ है। दूसरी तरफ रामायण के ट्रेलर को लेकर बीते दिनों से लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं।
अब एक मशहूर फिल्म समीक्षक द्वारा रामायण के ट्रेलर (Ramayana Trailer) के रिलीज से पहले रिव्यू किया गया है। आइए जानते हैं कि निर्देशक नितेश तिवारी की इस मूवी के ट्रेलर में क्या कुछ खास देखने को मिला है।
रामायण ट्रेलर का रिव्यू
ये खबर पहले ही सामने आ चुकी है कि 24 जुलाई 2026 को फिल्म रामायण के पहले पार्ट का ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया जाएगा। अमेरिका के कैलिफोर्निया में मौजूद सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान आपको इस माइथोलॉजिकल फिल्म के पहले ट्रेलर की झलक देखने को मिलेगी।
लेकिन भारत के कुछ चुनिंदा फिल्म समीक्षकों को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर पहले दिखा दिया है, जिनमें तरण आदर्श का नाम भी शामिल होता है। तरण ने ट्वीट कर इसका रिव्यू किया है और लिखा है-
रामायण का ट्रेलर देखा और इसे सिर्फ एक ही शब्द में बयां किया जा सकता है और वह है शानदार। प्रथम संकल्प नाम का 4 मिनट का यह ट्रेलर आपको पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर देता है। इसका प्रेजेंटेशन, स्केल, विजुअल्स, VFX और बैकग्राउंड स्कोर वाकई लाजवाब हैं। ये फिल्म हर तरह से एक ग्लोबल सिनेमाई अनुभव जैसी लगती है।
कास्टिंग एकदम परफेक्ट लग रही है। भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर में दिव्यता, शालीनता और ताकत झलकती है और दूसरी तरफ रावण के रोल में यश का काम अद्भुत है।
एटली ने भी की तारीफ
इस तरह से तरण आदर्श द्वारा फिल्म रामायण के ट्रेलर का पॉजिटिव रिव्यू किया गया है। सिर्फ तरण आदर्श ही नहीं बल्कि शाह रुख खान स्टारर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर जवान बनाने वाले डायरेक्टर एटली ने भी रामायण के ट्रेलर की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं।
दीवाली पर आएगी रामायण
फिल्म रामायण को लेकर रिलीज से पहले ही फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। इस मूवी को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर इस साल दीवाली पर रामायण पार्ट 1 और अगले साल 2027 की दीवाली पर फिल्म का पार्ट-2 सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
