Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » हर समय रहती है घबराहट मन और शरीर को तुरंत शांत करने के ये 5 आसान तरीके…
    समाचार

    हर समय रहती है घबराहट मन और शरीर को तुरंत शांत करने के ये 5 आसान तरीके…

    By Tv36 HindustanJuly 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता आम समस्या बन गई है। काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता या लगातार स्क्रीन पर बिताया जाने वाला समय मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। जीवन में थोड़ी बहुत चिंता सामान्य बात है, लेकिन अगर हर समय बेचैनी बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

    कुछ आसान आदतों को अपनाकर आप कुछ ही मिनटों में अपने मन और शरीर को शांत महसूस कराया जा सकता है। यहां जानिए ऐसे 5 सरल तरीके, जो तनाव कम करने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
    गहरी सांस लेने का अभ्यास करें
    जब हम तनाव में होते हैं, तो हमारी सांसें तेज और उथली हो जाती हैं। ऐसे समय में कुछ मिनट तक गहरी और धीमी सांस लेने से शरीर का नर्वस सिस्टम शांत होने लगता है। नाक से धीरे-धीरे सांस लें, कुछ सेकंड रोकें और फिर मुंह से आराम से बाहर छोड़ें। इस प्रक्रिया को 5 से 10 बार दोहराने से नर्वस सिस्टम शांत होता है और मन स्थिर होता है।
    -4-3-2-1 रूल को अपनाएं
    अगर मन बार-बार नकारात्मक विचारों में उलझ रहा है, तो खुद को वर्तमान समय पर फोकस करने की कोशिश करें। इसके लिए आप अपने आसपास की पांच चीजें देखें, चार चीजों को छुएं, तीन आवाजें सुनें, दो खुशबुओं को महसूस करें और एक स्वाद पर ध्यान दें। इससे माइंड डायवर्ट होगा और फोकस वर्तमान समय पर होगा।

    शरीर को थोड़ा मूव करें
    तनाव महसूस होने पर लंबे समय तक एक जगह बैठे रहने की बजाय कुछ देर टहलें, स्ट्रेचिंग करें या हल्का-फुल्का व्यायाम करें। शारीरिक गतिविधि से एंडोर्फिन हार्मोन निकलता है, जिसे ‘फील गुड हार्मोन’ भी कहा जाता है। इससे मूड बेहतर हो सकता है और तनाव कम महसूस होता है।

    खुद से सकारात्मक बातें करें
    चिंता के समय अक्सर दिमाग में नकारात्मक विचार आने लगते हैं। ऐसे में खुद को याद दिलाएं कि यह स्थिति हमेशा नहीं रहेगी और आप इससे बाहर निकल सकते हैं। खुद से सकारात्मक बातें करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और मानसिक दबाव कम होने लगता है।

    कुछ मिनट के लिए स्क्रीन से दूरी बनाएं
    मोबाइल, लैपटॉप और सोशल मीडिया पर लगातार समय बिताने से मानसिक थकान और तनाव बढ़ सकता है। अगर आप बेचैनी महसूस कर रहे हैं, तो कुछ देर के लिए स्क्रीन बंद करें, खुली हवा में जाएं, पानी पिएं या अपनी पसंद का संगीत सुनें। इससे दिमाग को आराम मिलता है और मन हल्का महसूस हो सकता है।

    कब लें विशेषज्ञ की सलाह?
    अगर चिंता कई सप्ताह तक लगातार बनी रहे, रोजमर्रा के काम में परेशानी होने लगे, नींद प्रभावित हो या पैनिक अटैक आने लगें, तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ या मनोवैज्ञानिक से सलाह लेना जरूरी है। समय पर उपचार और सही मार्गदर्शन से स्थिति में सुधार हो सकता है।
    स्वस्थ मन के लिए अपनाएं ये आदतें
    रोज 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें।
    संतुलित और पौष्टिक आहार खाएं।
    नियमित योग या मेडिटेशन करें।
    कैफीन और अत्यधिक चीनी का सेवन सीमित रखें।
    परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं।

    Views: 930
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश में मोदी की गारंटी पूरी होने की ये बात कही…
    Next Article रीढ़ की हड्डी का दर्द कैसे ठीक करें जानें ये घरेलू उपचार…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    4 दिसंबर को रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी व्रत, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पारण का समय…

    November 28, 2026

    राजधानी रहने वाले लोग न भूलें ये दो नंबर, संकट के समय आ सकते हैं काम…

    November 28, 2026

    कुंभकर्ण 6 महीने तक क्यों सोता था जानिए यहां ब्रह्मा जी के श्राप और देवी सरस्वती से जुड़ी कथा…

    November 28, 2026

    सेवा सेतु बना उम्मीद का सेतु, एक घंटे में रवीना को मिला आय प्रमाण पत्र, नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार..

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 4 दिसंबर को रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी व्रत, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पारण का समय…
    • राजधानी रहने वाले लोग न भूलें ये दो नंबर, संकट के समय आ सकते हैं काम…
    • कुंभकर्ण 6 महीने तक क्यों सोता था जानिए यहां ब्रह्मा जी के श्राप और देवी सरस्वती से जुड़ी कथा…
    • सेवा सेतु बना उम्मीद का सेतु, एक घंटे में रवीना को मिला आय प्रमाण पत्र, नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार..
    • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 24 तीर्थयात्रियों का दल रवाना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?