
रायपुर -:छत्तीसगढ़ वनकर्मचारी संघ वेतन विसंगति सहित 12 सूत्रीय मांग को लेकर 21 फरवरी से आनिशित कालीन राज्य व्यापी हड़ताल पर जाने हेतु शासन प्रशासन को अलीमेटम दे दिया है
मूलचंद शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि शासन के ढुलमुल रवैये के चलते कर्मचारियों को वेतन सम्बंधित लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।साथ ही त्रुटि वश वेतन भुगतान हेतु अनेक कर्मचारियों के लिए वेतन वसूली का आदेश जारी किया जा रहा जो कि न्याय उचित नही है।
पदनाम मे परिवर्तन सहित 12 सुत्रीय मांग को लेकर 21 फरवरी से आंदोलन की घोषणा की जा चुकी है जिसकी जानकारी सरकार तक भेजी जा चुकी इस दौरान वन विभाग का में अवैध, कटाई, जंगल मे आग लगना,अवैध शिकार की घटना, सफारी ,सहित अभ्यारण का बन्द होने से तथा चेक पोस्ट खाली होने के बाद जो नुकसान होगा उसकी सम्पूर्ण जबावदारी शासन प्रशासन की होगी।

