रवि गोस्वामी
सरगुजा, 19 दिसंबर। सीतापुर में 25वां राष्ट्रीय युवा उत्सव 2022 जो कि 12 जनवरी से 16 जनवरी तक पुड्डुचेरी में आयोजित होने जा रहा है जो भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है, जो देश के सबसे दर्शनीय स्थलों में से एक है, यह शहर भारत में फ्रांस की झलक पेश करता है इस महोत्सव का आयोजन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है जिसमे पूरे भारत के 2500 युवा हिस्सा लेंगे, जिनमे से एक गौरीशंकर गुप्ता पिता स्व राजकुमार गुप्ता जो कि सीतापुर विकासखंड के ग्राम बनेया के निवासी है जो अभी वर्तमान में नेहरु युवा केन्द्र सरगुजा में NYK के पद पर कार्यरत है इनका चयन 2022 में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हुआ है ।
