
खरगोन Khargon : बीजेपी नेता के परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों के जाने के बाद बीजेपी नेता ने पुलिस वारदात की सूचना दी।
बड़वाह बीजेपी नगर मंडल महामंत्री रवि एरन के घर लूट की वारदात से पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। वहीं अब सबूतों के अधार पर पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपियों ने सोने के जेवरात समेत लाखों रुपए पर हाथ साफ किया है। परिवार के मुताबिक 4 अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बड़वाह थाने पुलिस मामले की जांत कर रही है।