
जांजगीर-चांपा में सुबह एक वृद्ध महिला का संदिग्ध हालत में शव मिला है। शव उसके घर में ही जमीन पर अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला हुआ था।। महिला के चेहरे और गुप्तांग पर चोट के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शव की स्थिति देख दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।जानकारी के मुताबिक, वार्ड-2 निवासी मंजू मानिकपुरी (55) के पति की करीब 3 साल पहले मौत हो गई थी। उसके कोई बच्चे भी नहीं थे। महिला घर में अकेले ही रहती थी और दूसरों के घरों में काम करती थी।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह जब काफी देर तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसे देखने के लिए पहुंचे। वहां अंदर कमरे के दरवाजे के पास ही महिला का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था