Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राशिफल 14 नवम्बर 2021 : मेष राशि वाले जातकों के लिए खुशखबरी है घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यों की बनेगी रूपरेखा
    अंतरराष्ट्रीय

    राशिफल 14 नवम्बर 2021 : मेष राशि वाले जातकों के लिए खुशखबरी है घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यों की बनेगी रूपरेखा

    By Tv 36 HindustanNovember 14, 2021No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगाएंगे जिससे उन्हें सफलता मिलेगी। अपने आपको फिट रखने के लिए अपने खान-पान में सुधार करेंगे। व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ेगी। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

    वृष

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जाएगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। व्यापार में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा।

    मिथुन

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं के योग बन रहे हैं। व्यापार की गति तेज़ होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ेगा। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए इससे सेहत पर असर पड़ सकता है। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है।

    कर्क

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगाएंगे। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की सम्भावना बनी हुई है। मेहनत के मुताबिक फल की प्राप्ति होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन उत्साह से भरा रहेगा। बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे तो मुनाफा होगा।

    सिंह

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरूरी घरेलू काम निपटाने में सफल रहेंगे। लवमेट्स की तरफ से कोई अच्छा सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। कार्यक्षमता के बल पर आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से जीवन में आगे बढ़ेंगे। दाम्पत्य रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश सफल होगी।

    कन्या

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएंगे। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। सेहत के लिहाज से दिन बेहतर रहने वाला है।

    तुला

    आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो सफलता आवश्य मिलेगी। घरवालों के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे जिससे मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। विद्यार्थियों को रियर में सफलता हासिल होगी।

    वृश्चिक

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लगेगा। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएंगे। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

    धनु

    आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों की मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर को बेहतर बनाने में गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने डाइट का खास ख्याल रखें। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने की योजना बनाएंगे इससे बच्चें आपसे बहुत खुश होंगे। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

    मकर

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

    कुंभ

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। लवमेट्स से उपहार मिलेगा जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पहले किए गए सामाजिक कार्यों के लिए आपको पुरस्कृत किया जाएगा इससे समाज में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। साथ ही माता-पिता भी आप पर गर्व करेंगे।

    मीन

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस होने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिलेगा। जीवन में तरक्की सुनिश्चित होगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़: केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान भिलाई से होगी प्रारंभ…
    Next Article छत्तीसगढ़: हल्की बारिश और बादल ने बढ़ाई ठंड, इधर पत्थलगांव में 24 घंटे से हो रही बारिश, फसलों का नुकसान
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कारगिल विजय दिवस PM मोदी ने वीर जवानों को किया नमन…

    July 26, 2026

    रायपुर समेत इन जिलों में रेड अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश-बिजली का खतरा…

    July 26, 2026

    प्रह्लाद जोशी बनाए गए नए शिक्षा मंत्री, सामने आया ये पहला रिएक्शन…

    July 26, 2026

    IMD का बड़ा अलर्ट एक बार फिर मौसम बदला, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश…

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कारगिल विजय दिवस PM मोदी ने वीर जवानों को किया नमन…
    • रायपुर समेत इन जिलों में रेड अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश-बिजली का खतरा…
    • प्रह्लाद जोशी बनाए गए नए शिक्षा मंत्री, सामने आया ये पहला रिएक्शन…
    • IMD का बड़ा अलर्ट एक बार फिर मौसम बदला, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश…
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सुप्रीम कोर्ट ने बदली पुरानी SIT, अब इन 3 सीनियर IPS अधिकारियों के हाथ में होगी कमान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?