*मध्य प्रदेश:-* कैलेंडर का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। छोटे-बड़े सभी कामों के लिए हम सबसे पहले कैलेंडर देखते हैं। अपने दिन की शुरुआत करने से लेकर महीने और साल की प्लानिंग करने तक के लिए कैलेंडर की जरूरत होती है। ग्रेगोरियन कैलेंडर में नए साल का दिन वर्ष का पहला दिन होता है, 1 जनवरी जबकि अधिकांश सौर कैलेंडर जैसे ग्रेगोरियन और जूलियन नियमित रूप से उत्तरी शीतकालीन संक्रांति पर या उसके निकट वर्ष की शुरुआत करते हैं, चंद्र-सौर या चंद्र कैलेंडर का पालन करने वाली संस्कृतियां अपने चंद्र नव वर्ष को सौर वर्ष के सापेक्ष कम निश्चित बिंदुओं पर मनाती हैं । कभी आपने सोचा है कि कैलेंडर के शुरुआती महीने जनवरी का नाम कैसे पड़ा? आइए आज हम बताते हैं कि साल के पहले महीने का नाम जनवरी कैसे पड़ा।जेनस को लैटिन भाषा में जेनअरिस कहा जाताजूलियन कैलेंडर के तहत पूर्व-ईसाई रोम में , यह दिन प्रवेश द्वार और शुरुआत के देवता जानूस को समर्पित था , जिनके लिए जनवरी का नाम भी रखा गया है। रोमन काल से लेकर 18वीं शताब्दी के मध्य तक, नया साल विभिन्न चरणों में और ईसाई यूरोप के विभिन्न हिस्सों में 25 दिसंबर, 1 मार्च, 25 मार्च और ईस्टर के चल पर्व पर मनाया जाता था। शुरुआती समय में सर्दी के पहले महीने को जेनस कहते थे, लेकिन बाद में जेनस को जनुअरी और हिंदी भाषा में जनवरी कहा जाने लगा।कैलेंडर का इतिहासआज मौजूदा समय में हमारे घर-ऑफिस में जो कैलेंडर टंगा हुआ है, उसका नाम है ग्रेगोरियन कैलेंडर है। जिस 1 जनवरी को साल का पहला दिन और नए साल का आगाज मानते हैं, दरअसल वह ग्रिगोरियन कैलेंडर का नया साल है। इसके अलावा भी कई सारे और कैलेंडर भी चलन में हैं, लेकिन पूरी दुनिया में ग्रिगोरियन कैलेंडर के अनुसार ही नया साल मनाया जाता है। बता दें कि ग्रिगोरियन कैलेंडर की शुरुआत सन 1582 में हुई थी। हालांकि, इससे पहले पूरी दुनिया में रूस का जूलियन कैलेंडर प्रचलन में था, जिस कैलेंडर के मुताबिक साल में 10 महीने होते थे।इसके अलावा रूसी कैलेंडर में क्रिसमस एक निश्चित दिन नहीं आता था, जिसके बाद क्रिसमस को एक दिन तय करने के लिए 15 अक्टूबर 1582 को अमेरिका के एलॉयसिस लिलिअस ने ग्रिगोरियन कैलेंडर शुरू किया था। इस कैलेंडर के हिसाब से जनवरी साल का पहला महीना है और साल का अंत दिसंबर में क्रिसमस के गुजरने के बाद होता है। ग्रिगोरियन कैलेंडर आने के बाद से पूरी दुनिया क्रिसमस साल के आखिरी महीने दिसंबर में 25 तारीख को मनाती है।
