
नई दिल्ली: अब महंगाई फिर से रफ्तार पकड़ते हुए दिखाई दे रही हैं। एक बार फिर दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी गैस के दाम बढ़े है।
मालूम होगा कि अभी देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी स्थिर बने हुए हैं, लेकिन दूसरी ओर सीएनजी और पीएनजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आज से लागू नई कीमत में घरेलू PNG के दाम में 50 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई है। जिसके बाद अब यह दिल्ली में 35.11 रुपये से बढ़कर 35.61 रुपये प्रति एससीएम हो गई है।
महानगर में भी पीएनजी गैस के दामों में बढ़ोतरी जारी है। दो दिन पहले यानी 8 जनवरी को CNG की कीमतों में 2.50 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद यह 63.40 रुपये से बढ़कर 66 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि PNG की कीमत 38 रुपये प्रति एससीएम से बढ़कर 39.50 रुपये प्रति एससीएम कर दी गई है।