Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » IPL 2021: चेन्नई सुपरकिंग्स का दिग्गज खिलाड़ी फाइनल से ‘बाहर’, CSK के किसी फैन को नहीं थी ऐसी उम्मीद!
    Uncategorized

    IPL 2021: चेन्नई सुपरकिंग्स का दिग्गज खिलाड़ी फाइनल से ‘बाहर’, CSK के किसी फैन को नहीं थी ऐसी उम्मीद!

    By Tv 36 HindustanOctober 15, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का फाइनल शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारने वाली हैं. वैसे खबर ये है कि चेन्नई सुपरकिंग्स अपने सबसे सफल और अनुभवी खिलाड़ी को ही फाइनल की प्लेइंग इलेवन से बाहर रख सकती है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि सुरेश रैना हैं जिन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को तीन बार आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की है.

    अच्छी फॉर्म में नहीं हैं रैना
    बता दें इस सीजन में सुरेश रैना अच्छी फॉर्म में नहीं हैं. रैना ने IPL 2021 में 12 मुकाबलों में महज 17.77 की औसत से 160 रन ही बनाए हैं. रैना पिछले तीन मुकाबलों से चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह रॉबिन उथप्पा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली, जिन्होंने पहले क्वालिफायर मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी.

    रॉबिन उथप्पा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 44 गेंदों में 63 रन बनाए थे, जिसमें 2 छक्के 7 चौके शामिल थे. उथप्पा की इस पारी के दम पर चेन्नई ने 173 रनों का लक्ष्य हासिल कर 9वीं बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई.

    आईपीएल फाइनल में रैना का रिकॉर्ड जानदार
    वैसे आपको बता दें सुरेश रैना भले ही रंग में ना हों लेकिन उनका आईपीएल फाइनल में रिकॉर्ड कमाल है. रैना ने 8 आईपीएल फाइनल में 35.57 की औसत से 249 रन बनाए हैं. जिसमें उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं.
    सुरेश रैना ने आईपीएल फाइनल से पहले एक बड़ी बात भी कही है. उन्होंने कहा, ‘जब मैं तीसरे नंबर पर उतरता था तो खुलकर बल्लेबाजी करता था. मैंने आईपीएल में काफी कुछ सीखा. स्टीफन फ्लेमिंग, एमएस धोनी, माइकल हसी, मैथ्यू हेडन से काफी कुछ सीखने को मिला.’ मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने चेन्नई सुपरकिंग्स को कई मैच जिताए. हालांकि फैंस ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि चेन्नई आईपीएल फाइनल में पहुंचेगी और टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए रैना को मशक्कत करनी पड़ेगी. वैसे धोनी फाइनल मैच में अनुभव को तवज्जो दे सकते हैं. हालांकि प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद कम ही है.

    IPL 2021 Final के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन– फाफ डुप्लेसी, ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायडू, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, जोश हेजलवुड, दीपक चाहर.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleधर्मांतरण और घुसपैठ रोकने के लिए ज़रूरी है राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर: आरएसएस प्रमुख भागवत
    Next Article पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अस्पताल में भर्ती
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया गहरा शोक…

    April 6, 2026

    इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…

    April 6, 2026

    भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज मुख्यमंत्री साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण; सप्ताहभर चलेंगे…

    April 6, 2026

    माता-पिता से मिली पत्नी की संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं हाईकोर्ट का…

    April 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…
    • सीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…
    • Sub Engineer भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा…
    • 5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक, आबकारी विभाग ने जारी किए…
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?