रायपुर :–मध्य भारत में रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियों के उपचार को एक नई पहचान देते हुए काशी स्पाइन हॉस्पिटल अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं के लिए तेजी से भरोसे का केंद्र बन रहा है। यह अस्पताल क्षेत्र का अपनी तरह का पहला डेडिकेटेड स्पाइन हॉस्पिटल है, जहां रीढ़ से संबंधित लगभग हर जटिल समस्या का इलाज आधुनिक तकनीक के माध्यम से किया जा रहा है।
यहां स्लिप डिस्क, स्पाइनल टीबी, फ्रैक्चर, ट्यूमर, स्पॉन्डिलाइटिस सहित कई गंभीर रोगों के लिए उन्नत उपचार उपलब्ध हैं। अस्पताल अत्याधुनिक मशीनों और नवीनतम मेडिकल टेक्नोलॉजी से पूरी तरह सुसज्जित है।
स्पाइन सर्जन डॉ. विमल अग्रवाल के अनुसार, काशी स्पाइन हॉस्पिटल में प्रदेश का पहला स्पाइनल नेविगेशन सिस्टम स्थापित किया गया है, जो कंप्यूटर-असिस्टेड स्पाइन सर्जरी को संभव बनाता है। इस तकनीक से सर्जरी अधिक सटीक होती है, जोखिम और जटिलताएं न्यूनतम रहती हैं तथा मरीज तेजी से सामान्य जीवन की ओर लौट पाता है।
अस्पताल में उपलब्ध रोबोटिक स्पाइनल डिकम्प्रेशन टेबल मरीजों को ऑटोमेटेड फिजियोथेरेपी सुविधा प्रदान करती है, जिससे उपचार की गुणवत्ता बढ़ती है और रिकवरी का समय काफी कम हो जाता है। इसके अलावा यहां मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, एडवांस पेन मैनेजमेंट यूनिट और डे-केयर ट्रीटमेंट जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।
स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं में यहां विशेष स्पाइनल इंजेक्शन थैरेपी के माध्यम से इलाज किया जाता है, जिसमें मरीज सुबह भर्ती होकर उपचार के बाद शाम तक अपने पैरों पर चलकर घर लौट सकता है।
24×7 इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर सपोर्ट के साथ काशी स्पाइन हॉस्पिटल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। आधुनिक चिकित्सा तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञ और मरीज-केंद्रित सेवाओं के कारण काशी स्पाइन हॉस्पिटल रीढ़ के इलाज में एक नई मिसाल कायम कर रहा है।
