Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नाम हटने के बाद मेनका गांधी का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
    छत्तीसगढ

    भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नाम हटने के बाद मेनका गांधी का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

    By Tv 36 HindustanOctober 12, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी का कहना है कि वह “भाजपा में रहकर संतुष्ट” हैं और कार्यकारिणी में न होने से किसी का कद कम नहीं हो जाता। अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर में दो दिवसीय दौरे पर रविवार की शाम जब मेनका गांधी आईं तो पत्रकारों ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हें व उनके पुत्र को जगह न मिलने पर सवाल किया जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “मैं 20 वर्ष से भाजपा में रहकर संतुष्ट हूं। कार्यकारिणी में न होने से किसी का कद कम नहीं हो जाता।

    ” उन्होंने कहा, “कार्यकारिणी में और भी वरिष्ठ नेताओं को जगह नहीं मिली है और नए लोगों को भी मौका मिलना चाहिए, मैं अपने कार्यों के प्रति सजग हूं और अपने क्षेत्रवासियों की सेवा करना मेरा पहला धर्म है। उनके दिलों में मुझे स्थान मिले यह ज्यादा महत्वपूर्ण है।”गौरतलब है कि मेनका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में पहली बार केंद्रीय मंत्री रहीं, जबकि दूसरी बार सुलतानपुर से लोकसभा चुनाव जीतकर सदन में पहुंची तो उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला। अभी चार दिन पूर्व भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी हुई तो उसमें मेनका गांधी और उनके बेटे व पीलीभीत सांसद वरुण गांधी का नाम शामिल नहीं किया गया।

    यह भी ध्‍यान रहे कि लखीमपुर खीरी की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत को लेकर जब विपक्षी दल सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर थे तब पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने पिछले बृहस्पतिवार को लखीमपुर की घटना का एक कथित वीडियो पोस्ट किया और कहा कि हत्या के जरिए प्रदर्शनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता।

    पीलीभीत के सांसद ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, “वीडियो बिल्कुल स्पष्ट है। प्रदर्शनकारियों को हत्या के माध्यम से चुप नहीं कराया जा सकता है। निर्दोष किसानों के खून के लिए जवाबदेही होनी चाहिए और अहंकार और क्रूरता का संदेश हर किसान के दिमाग में प्रवेश करने से पहले न्याय दिया जाना चाहिए।” उन्होंने 37 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें तेज रफ्तार ‘थार जीप’ लौटते हुए लोगों को पीछे से कुचलते हुये दिखाई दे रही है। दो एसयूवी एक काली और दूसरी सफेद थार जीप के पीछे आती दिख रही हैं। वीडियो में लोगों के चिल्लाने और रोने की आवाज सुनाई दे रही है।

    वरुण गांधी ने इसके तीन दिन पहले लखीमपुर खीरी मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को पत्र लिखकर घटना के संदिग्धों को तत्काल चिन्हित कर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और उच्चतम न्यायालय की निगरानी में केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग भी की थी। घटनास्‍थल खीरी जिले के पड़ोसी संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने चार अक्टूबर, सोमवार को मुख्यमंत्री को लिखा अपना पत्र ट्विटर पर साझा किया जिसमें उन्होंने घटना की सीबीआई जांच की मांग के साथ ही पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिये जाने की भी सिफारिश की है।

    सरकार ने हिंसा के सभी मृतकों के परिजनों को 45-45 लाख रुपये दिये हैं। वरुण गांधी ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए लिखा था, “इस घटना में संलिप्त तमाम संदिग्धों को तत्काल चिन्हित कर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत हत्या का मुकदमा कायम कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। इस विषय में आदरणीय सर्वोच्‍च न्‍यायालय की निगरानी में सीबीआई द्वारा समयबद्ध सीमा में जांच करवाकर दोषियों को सजा दिलवाना ज्यादा उपयुक्त होगा।”

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरेलवे में निकली 3093 पदों पर भर्ती, दसवीं पास के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन
    Next Article छत्तीसगढ़ में भी खड़ा हुआ कोयला संकट! पावर प्लांटों के पास बचा है तीन से चार दिन का ही स्टॉक
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार ये मास्टरप्लान तैयार…

    April 25, 2026

    शनि देव को तेल चढ़ाते समय ये बोलना चाहिए जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका…

    April 25, 2026

    भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड टूटा ये पुराना रिकॉर्ड…

    April 25, 2026

    अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान हुआ तेज…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार ये मास्टरप्लान तैयार…
    • शनि देव को तेल चढ़ाते समय ये बोलना चाहिए जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका…
    • भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड टूटा ये पुराना रिकॉर्ड…
    • अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान हुआ तेज…
    • सीएम साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट: सफल हज यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?