मध्य प्रदेश:- लाडली बहनों के लिए अभी-अभी बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, क्योंकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने लाडली बहन योजना की शुरुआत की थी और अब आपको पता होगा कि मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आ चुका है और नए मुख्यमंत्री का नाम डॉक्टर मोहन यादव है, 11 दिसंबर को शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
अब शिवराज सिंह चौहान के स्थान पर मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव बन चुके हैं लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो लाडली बहनों पर बुरा असर पड़ा लाडली बहनों ने कहा की मुख्यमंत्री पद पर हमें शिवराज ही चाहिए। इसके अलावा नए मुख्यमंत्री के बनने पर मध्य प्रदेश की महिलाओं के मन मे यह सवाल है कि क्या लाडली बहन योजना बंद हो जाएगी या नहीं, इसकी जानकारी हम आपको विस्तार पूर्वक देंगे।
लाडली बहनों के मन मे शिवराज सिंह चौहान
दोस्तों जैसे ही मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को पता चला कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है तो लाडली बहनों को बहुत बुरा लगा, उन्होंने यह अपील की है कि मुझे मुख्यमंत्री पद पर सिर्फ शिवराज चाहिए। लेकिन इसके बाद शिवराज ने लाडली बहनों से कहा कि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहनों को लाडली बहन योजना की 7 किस्ते महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है इसलिए बहनों के मन मैं शिवराज सिंह चौहान है। क्या शिवराज सिंह चौहान के वादे को पूरा करेंगे नए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव। अब मोहन यादव लाडली बहन योजना की राशि में करेंगे बढ़ोतरी।
क्या बंद हो जाएगी लाडली बहना योजना
दोस्तों मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू की लाडली बहन योजना नए मुख्यमंत्री बनने पर बंद होगी या नहीं यह सवाल जिन महिलाओं के मन में है, उनके लिए मैं बता दूं कि लाडली बहन योजना वर्तमान में बंद नहीं होगी हालांकि भविष्य का कुछ भी कहा नहीं जा सकता। जब तक लोकसभा के चुनाव पूरे नहीं होते तब तक लाडली बहन योजना चलती रहेगी।
देश में 2024 में लोकसभा चुनाव है ऐसे में लाडली बहन योजना को बंद नहीं किया जाएगा हालांकि भविष्य के बारे में हम कुछ नहीं कह सकते लेकिन वर्तमान में लाडली बहन योजना को बंद नहीं किया जाएगा, इसका लाभ महिलाओं को हर महीने लगातार दिया जाएगा।
