Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आपका प्रोटीन पाउडर असली है या नकली न्यूट्रिशनिस्ट से जानें पहचान के ये 5 आसान तरीके…
    स्वास्थ्य

    आपका प्रोटीन पाउडर असली है या नकली न्यूट्रिशनिस्ट से जानें पहचान के ये 5 आसान तरीके…

    By Tv36 HindustanJune 24, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सोशल मीडिया खोलते ही हेल्थ एक्सपर्ट की बहार सी आ जाती है। जहां वो तरह-तरह के सुझाव देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि शरीर के प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए प्रोटीन पाउडर लेना जरूरी है, लेकिन एक सच यह भी है कि बाजार में प्रोटीन पाउडर बेचने वाले ब्रांड्स की भरमार है।

    ऐसे में कैसे जानें कि कौन सा ब्रांड और उसका प्रोडक्ट जेनविन है। असली और नकली प्रोटीन की पहचान करने के लिए यहां कुछ तरीके बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके आप भी प्रोटीन की शुद्धता की जांच कर सकते हैं।
    इंग्रेडिएंट लिस्ट को ध्यान से पढें
    सिर्फ आकर्षक ब्रांडिंग या पैकेजिंग पर न जाएं। आपको पैकेट को पलटकर उसमें मौजूद सामग्री की लिस्ट को ध्यान से देखना चाहिए। सामग्री की लिस्ट से आपको अपनी जरूरत और प्रोडक्ट के निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री का पता चल जाएगा, जिससे आपको चयन में आसानी होगी।
    इन चीजों पर ध्यान दें
    इसमें व्हे प्रोटीन आइसोलेट, व्हे प्रोटीन कॉन्संट्रेट, व्हे प्रोटीन हाइड्रोलाइज़ेट या इन तीनों का मिश्रण होना चाहिए। अगर यह प्लांट बेस्ड प्रोटीन पाउडर है, तो इसका 100% प्रोटीन सोर्स या तो मटर, सोया या ब्राउन राइस से होना चाहिए। ये असली प्रोटीन पाउडर की पहचान हैं। अगर सामग्री की लिस्ट साफ नहीं है, तो वह संदिग्ध हो सकता है और उसकी क्वालिटी लो हो सकती है। ऐसे प्रोडक्ट कम असरदार होते हैं।

    प्रोटीन लेबलिंग
    प्रोटीन लेबल जितना साफ होगा, प्रोटीन पाउडर उतना ऑथेंटिक होगा। इसकी पहचान के लिए पी प्रोटीन, केसिन प्रोटीन, व्हे हाइड्रोलाइज़ेट, सोया प्रोटीन आइसोलेट, ब्राउन राइस प्रोटीन, व्हे प्रोटीन आइसोलेट और व्हे प्रोटीन कॉन्संट्रेट।

    अगर लेबल पर सिर्फ प्रोटीन पाउडर, प्रोटीन ब्लेंड या मसल फॉर्मूला लिखा है, तो यह सिर्फ एक हेल्थ ड्रिंक हो सकता है, न कि शुद्ध प्रोटीन पाउडर। इसलिए, अगर कोई प्रोटीन अपने टाइप के बारे में साफ जानकारी नहीं देता और सिर्फ आम बातें बताता है, तो वह शुद्ध प्रोटीन सप्लीमेंट नहीं है। उसमें मिलावट हो सकती है।

    एक स्कूप में कितना प्रोटीन
    अगला पैमाना है प्रति स्कूप प्रोटीन, यानी एक सर्विंग में आपको असल में कितना प्रोटीन मिल रहा है। एक अच्छे प्रोटीन पाउडर में प्रति स्कूप 24 से 30 ग्राम तक प्रोटीन होता है। अगर इससे कम है, तो उसमें मिलावट है और वह शुद्ध पाउडर नहीं है।
    चेतावनी को भी ध्यान से पढ़ें
    यदि प्रोटीन पाउडर में माल्टोडेक्सट्रिन, डेक्सट्रोज, कॉर्न सिरप सॉलिड्स, बहुत अधिक है और आर्टिफिशियल फ्लेवर और एक्स्ट्रा शुगर जैसी सामग्रियों के बारे में चेतावनी दी है। इसका मतलब है कि प्रोडक्ट पूरी तरह से प्रोटीन पर फोकस नहीं करता है, बल्कि स्वाद, टेक्सचर या शेल्फ-लाइफ को बेहतर बनाने पर ज्यादा ध्यान देता है, जिससे इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू कम हो जाती है।

    Post Views: 120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपंजीकृत इन श्रमिकों को ई-रिक्शा हेतु मिलेगी 01 लाख 50 हजार रुपये की सहायता…
    Next Article आज मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरुआत, साइबर सुरक्षा को मिलेगी ये दिशा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आज मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरुआत, साइबर सुरक्षा को मिलेगी ये दिशा…

    June 24, 2026

    पंजीकृत इन श्रमिकों को ई-रिक्शा हेतु मिलेगी 01 लाख 50 हजार रुपये की सहायता…

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही ये राहत…

    June 24, 2026

    वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल से इस टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी…

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरुआत, साइबर सुरक्षा को मिलेगी ये दिशा…
    • आपका प्रोटीन पाउडर असली है या नकली न्यूट्रिशनिस्ट से जानें पहचान के ये 5 आसान तरीके…
    • पंजीकृत इन श्रमिकों को ई-रिक्शा हेतु मिलेगी 01 लाख 50 हजार रुपये की सहायता…
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही ये राहत…
    • वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल से इस टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?