Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरुआत, साइबर सुरक्षा को मिलेगी ये दिशा…
    मध्य प्रदेश

    आज मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरुआत, साइबर सुरक्षा को मिलेगी ये दिशा…

    By Tv36 HindustanJune 24, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी भोपाल स्थित रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक 2.0’ की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा भी उपस्थित रहेंगे।

    मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा तैयार यह अभियान समाज के हर वर्ग—विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम नागरिकों—को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों की जानकारी देना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
    साइबर जागरूकता बुकलेट का होगा विमोचन
    कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा और बाल संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन संस्था के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के लिए एक विशेष ‘साइबर जागरूकता बुकलेट’ का विमोचन किया जाएगा, जिसमें डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल भाषा में दी गई हैं।
    जागरूकता वीडियो भी होंगे जारी
    अभियान के तहत जागरूकता वीडियो भी जारी किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करना है। कार्यक्रम में एक विशेष नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसमें साइबर ठगी के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों को सरल तरीके से समझाया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के विभिन्न जिलों में जागरूकता का संदेश लेकर जाने वाले ‘साइबर जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रथ पूरे प्रदेश में भ्रमण कर आम जनता को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा।
    साइबर सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण पहल
    पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में तुरंत सतर्क रहें और इसकी सूचना दें। इसके लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों का मानना है कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। इसी दिशा में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान प्रदेश को साइबर सुरक्षित बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

    Post Views: 85

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआपका प्रोटीन पाउडर असली है या नकली न्यूट्रिशनिस्ट से जानें पहचान के ये 5 आसान तरीके…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आपका प्रोटीन पाउडर असली है या नकली न्यूट्रिशनिस्ट से जानें पहचान के ये 5 आसान तरीके…

    June 24, 2026

    पंजीकृत इन श्रमिकों को ई-रिक्शा हेतु मिलेगी 01 लाख 50 हजार रुपये की सहायता…

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही ये राहत…

    June 24, 2026

    वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल से इस टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी…

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरुआत, साइबर सुरक्षा को मिलेगी ये दिशा…
    • आपका प्रोटीन पाउडर असली है या नकली न्यूट्रिशनिस्ट से जानें पहचान के ये 5 आसान तरीके…
    • पंजीकृत इन श्रमिकों को ई-रिक्शा हेतु मिलेगी 01 लाख 50 हजार रुपये की सहायता…
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही ये राहत…
    • वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल से इस टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?