Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राम मंदिर के CEO बनने की होड़ 5 हजार से ज्यादा दावेदार, IAS-IPS से लेकर सेना के ये अफसर तक मैदान में….
    राष्ट्रीय

    राम मंदिर के CEO बनने की होड़ 5 हजार से ज्यादा दावेदार, IAS-IPS से लेकर सेना के ये अफसर तक मैदान में….

    By Tv36 HindustanJuly 19, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनने की दौड़ बेहद दिलचस्प हो गई है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 5 हजार के पार पहुंच गई है। खास बात यह है कि दावेदारों में सेवानिवृत्त IAS, IPS, IRS अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासन व कॉर्पोरेट प्रबंधन का लंबा अनुभव रखने वाले कई पेशेवर भी शामिल हैं। अब तीन सदस्यीय सर्च कमेटी इन आवेदनों की जांच कर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगी, जिसके बाद अंतिम फैसला श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट करेगा।

    5 हजार से ज्यादा आवेदन
    राम मंदिर के CEO पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई शाम 4 बजे थी। तय समय सीमा तक ट्रस्ट को 5,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। सूत्रों के अनुसार इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने से यह चयन प्रक्रिया अब तक की सबसे चर्चित प्रशासनिक नियुक्तियों में शामिल हो गई है। बड़ी संख्या में पूर्व नौकरशाहों, सैन्य अधिकारियों और अनुभवी प्रोफेशनल्स ने इस जिम्मेदारी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
    श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लेगा अंतिम निर्णय
    आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ट्रस्ट सभी आवेदनों की तय मानकों के आधार पर जांच करेगा। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक विशेषज्ञ समिति तीन से अधिक नामों की सिफारिश नहीं करेगी। अंतिम चयन और नियुक्ति का अधिकार श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास ही रहेगा।
    सर्च कमेटी करेगा उम्मीदवारों का चयन
    6 जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में CEO चयन के लिए तीन सदस्यीय सर्च कमेटी का गठन किया गया था। इस समिति में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विष्णुकांत चतुर्वेदी और श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हवारे शामिल हैं। यही समिति सभी आवेदनों की समीक्षा कर योग्य उम्मीदवारों की सूची ट्रस्ट को सौंपेगी।

    नए CEO पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
    राम मंदिर के नए CEO के कंधों पर सिर्फ प्रशासनिक जिम्मेदारी ही नहीं होगी, बल्कि मंदिर की वित्तीय पारदर्शिता, दान व्यवस्था की निगरानी, संस्थागत जवाबदेही और दैनिक संचालन को और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी भी होगी। यह नियुक्ति ऐसे समय हो रही है जब हाल ही में मंदिर में कथित दान चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट अपनी प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में काम कर रहा है।

    यह थी आवेदन के लिए पात्रता
    ट्रस्ट द्वारा जारी पात्रता मानदंडों के अनुसार सेवारत सरकारी अधिकारी जो अपने कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों में हैं, सेवानिवृत्त अधिकारी और योग्य निजी क्षेत्र के पेशेवर इस पद के लिए आवेदन कर सकते थे। ट्रस्ट ऐसे व्यक्ति की तलाश में है जिसे बड़े संस्थानों के संचालन और प्रशासन का अनुभव हो।

    ईमानदारी का होगा टेस्ट
    सूत्रों के मुताबिक, चयन प्रक्रिया केवल शैक्षणिक योग्यता या प्रशासनिक अनुभव तक सीमित नहीं रहेगी। उम्मीदवारों के सेवा रिकॉर्ड, ईमानदारी, नेतृत्व क्षमता, अनुशासनात्मक इतिहास, वित्तीय पारदर्शिता, कार्य निष्पादन और बड़े संस्थानों के संचालन के अनुभव का भी मूल्यांकन किया जाएगा। इसके अलावा यह भी देखा जाएगा कि उम्मीदवार धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से संवेदनशील संस्थान की जिम्मेदारी निभाने के लिए कितना उपयुक्त है।
    अब ट्रस्ट के अंतिम फैसले पर टिकी निगाहें
    5 हजार से अधिक आवेदनों के बीच अब सभी की नजरें सर्च कमेटी की स्क्रीनिंग प्रक्रिया और ट्रस्ट के अंतिम फैसले पर टिकी हैं। आखिर राम मंदिर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक संस्थानों में से एक का पहला CEO कौन बनेगा, इसका फैसला आने वाले दिनों में होगा।

    Post Views: 210

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज यहां खुलेगा देश का पहला ‘म्यूजियम ऑफ वर्ड्स’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन…
    Next Article “माय भारत यूथ वालेंटियर्स” ने “रन फॉर ग्रीन मैराथन” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का दिया प्रभावी संदेश…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    बारिश के मौसम में बनाएं हेल्दी रागी सूप, 20 मिनट में तैयार होगी पौष्टिक और टेस्टी रेसिपी…

    July 19, 2026

    मुख्यमंत्री 10.54 लाख किसानों को देंगे 1460.25 करोड़ की राहत, फसल बीमा योजना की राशि होगी ट्रांसफर…

    July 19, 2026

    क्या सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाना गैरकानूनी सुप्रीम कोर्ट के इन फैसलों से समझें ये पूरा मामला…

    July 19, 2026

    स्कूल में नशे का कहर, चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिलाने से इतने बच्चे बीमार….

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बारिश के मौसम में बनाएं हेल्दी रागी सूप, 20 मिनट में तैयार होगी पौष्टिक और टेस्टी रेसिपी…
    • मुख्यमंत्री 10.54 लाख किसानों को देंगे 1460.25 करोड़ की राहत, फसल बीमा योजना की राशि होगी ट्रांसफर…
    • क्या सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाना गैरकानूनी सुप्रीम कोर्ट के इन फैसलों से समझें ये पूरा मामला…
    • स्कूल में नशे का कहर, चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिलाने से इतने बच्चे बीमार….
    • प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?