Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नए साल के जश्न में पड़ेगा खलल आज हड़ताल पर स्विगी-जोमैटो, अमेजन के डिलीवरी वर्कर्स ये है बड़ी वजह…
    समाचार

    नए साल के जश्न में पड़ेगा खलल आज हड़ताल पर स्विगी-जोमैटो, अमेजन के डिलीवरी वर्कर्स ये है बड़ी वजह…

    By Tv36 HindustanDecember 31, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– नए साल की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कुछ घंटे बाद पूरी दुनिया नए साल का जश्न मनाती नजर आएगी। हालांकि, नए साल पर ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर पार्टियों की तैयारी करने वालों को तगड़ा झटका लग सकता है।

    किन शहरों पर होगा असर?
    तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन और इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप बेस्ट ट्रांसफोर्ट वर्कर्स के नेतृत्व में यह हड़ताल चल रही है। इसका असर दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों पर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर और पटना जैसी टियर टू शहरों की डिलीवरी भी प्रभावित हो सकती है।

    1 लाख से ज्यादा वर्कर्स की स्ट्राइक
    महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली एनसीआर, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के क्षेत्रीय यूनियन भी इस हड़ताल में हिस्सा लिया है। इनका दावा है कि आज देशभरमें 1 लाख से ज्यादा डिलीवरी वर्कर्स ऐप पर लॉन इन हीं करेंगे या फिर कम समय के लिए ही एक्टिव रहेंगे।

    क्यों हो रही है हड़ताल?
    बता दें कि इससे पहले क्रिसमस डे वाले दिन भी सभी वर्कर्स की हड़ताल देखने को मिली थी। यूनियन का कहना है कि गिग वर्कर्स की मांग में इजाफे के बावजूद उनकी कार्यशैली में बदलाव नहीं हो रहा है। कंपनियां न तो उन्हें ठीक से वेतन देती हैं और न ही सुरक्षा की गारंटी मिलती है। डिलीवरी वर्कर्स की खराब स्थिति को लेकर यह हड़ताल रखी गई है।

    10 मिनट में डिलीवरी मॉडल के कारण सड़क पर गिग वर्कर्स के हादसों का शिकार हो जाते हैं। धूप, गर्मी, ठंड और बरसात में दिन-रात डिलीवरी करने के बावजूद इन्हें कंपनियों की तरफ से दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं नहीं मिलती हैं।

    गिग वर्कर्स की मांगे
    वर्कर्स की ओर से जारी बयान में 9 प्रमुख मांगें शामिल हैं:
    फेयर और ट्रांसपेरेंट वेतन स्ट्रक्चर लागू किया जाए।
    10 मिनट डिलीवरी मॉडल को तुरंत बंद किया जाए।
    बिना प्रक्रिया के आईडी ब्लॉक और पेनल्टी पर रोक लगे।
    सुरक्षा के लिए जरूरी गियर और उपाय दिए जाएं।
    एल्गोरिदम के आधार पर भेदभाव न हो; सभी को बराबर काम मिले।
    प्लेटफॉर्म और कस्टमर्स से सम्मानजनक व्यवहार हो।
    काम के दौरान ब्रेक और तय समय से अधिक काम न कराया जाए।
    एप और तकनीकी सपोर्ट मजबूत हो, खासकर पेमेंट और रूटिंग की समस्याओं के लिए।
    स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना कवर और पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    कौन हैं गिग वर्कर्स?
    डिलीवरी वर्कर्स को गिग वर्कर्स की श्रेणी में गिना जाता है। यह ऐसे कर्मचारी होते हैं, तो काम के बदले वेतन लेते हैं। आईटी सेक्टर से लेकर ई-कॉमर्स तक में गिग वर्कर्स अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि, इन्हें उचित वेतन नहीं दिया जाता है और न ही कंपनियों के द्वारा इनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।

    Post Views: 440

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजमीन की नई गाइडलाइन दरों पर सौकड़ों आपत्तियां, दावा-आपत्ति की अंतिम तारीख….
    Next Article राष्ट्रपति ने जशपुर के जनजातीय मातृशक्ति की सराहना, CM साय बोले-जनजातीय गौरव के साथ विकास की राह पर प्रदेश…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    राजधानी के इस मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर…

    May 24, 2026

    भोपाल में राम चरण की फिसली जुबान, पहले बुमराह को बताया फुटबॉलर फिर MP को कह दिया ये…

    May 24, 2026

    गर्मियों में चेहरे को ठंडक देने के लिए ये है कुछ आसान टिप्स…

    May 24, 2026

    मोदी सरकार जाने वाली है” बयान से गरमाई सियासत, राहुल गांधी के दावे में आखिर कितना है दम…

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राजधानी के इस मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर…
    • भोपाल में राम चरण की फिसली जुबान, पहले बुमराह को बताया फुटबॉलर फिर MP को कह दिया ये…
    • गर्मियों में चेहरे को ठंडक देने के लिए ये है कुछ आसान टिप्स…
    • मोदी सरकार जाने वाली है” बयान से गरमाई सियासत, राहुल गांधी के दावे में आखिर कितना है दम…
    • एयरपोर्ट पर अब नहीं चलेगी ये मनमानी, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?