विनोद गुप्ता सूरजपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट
सूरजपुर: जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने जिले का कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 को जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारी व थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर उन्हें पूरी क्षमता के साथ मुस्तैदी से पुलिसिंग करने, पीड़ित व्यक्ति के प्रति उदारता बरतते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा आरोपी के विरूद्ध सख्ती के साथ कार्यवाही करने, जिले में बेहतर पुलिसिंग करते हुए आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

आगामी दिनों में माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन का दौरा कार्यक्रम को लेकर प्रभारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने, प्रत्येक गांव में ग्राम चौपाल लगाकर आमजनता की समस्या-शिकायतों का निराकरण करने तथा अवैध कार्यो पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण क्षमता व निष्ठा के साथ करें, कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
प्रभारियों को लंबित मामलों के निकाल पर विशेष ध्यान देने, अपराध पंजीबद्व होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र करने, थाना-चौकी में फरियाद लेकर आने वालों नागरिकों से शालीनतापूर्वक चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करने, आरोपी तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरूद्ध सख्ती बरतने तथा अपराध को कम करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अवैध कार्यों पर उड़द रोक लगाने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर थाना प्रभारी फॉरेन एक्शन लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने थाना में पंजीबद्ध मामलों के निराकरण में अनावश्यक विलंब ना करने गलत करने वालों को सजा दिलाने पूरी तत्परता से साक्ष्य संकलित कर पीड़ित को न्याय दिलाने को कहा