
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के नादिया में जिस तरह से नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हत्या का मामला सामने आया, उसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आखिर आपको कैसे पता कि लड़की के साथ रेप हुआ है। ममता बनर्जी के इस बयान पर निर्भया की मां ने कहा कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहने के लायक नहीं हैं, वह एक ऐसी लड़की के बारे में बयान दे रही हैं जिसकी हत्या कर दी गई है। अगर एक महिला होने के नाते अगर वह यह बयान दे रही हैं, तो वह उस कुर्सी पर रहने लायक नहीं हैं जिसपर वह हैं।क्या कहा था ममता बनर्जी नेबता दें कि ममता बनर्जी ने लड़की के साथ रेप के आरोप पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ये जो लोग यह कहानी बना रहे हैं कि लड़की की रेप की वजह से मौत हो गई, क्या आप इसे रेप कहेंगे। क्या वह गर्भवती थी, या फिर उसका अफेयर था। क्या उन्होंने जांच की। मैंने पुलिस से सवाल किया है, पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, मुझे बताया गया है कि लड़की का लड़के के साथ अफेयर था। ममता ने कहा कि लड़की का लड़के के साथ अफेयर था और परिवार को भी इस बारे में पता था। अगर एक कपल रिलेशनशिप में है, क्या आप उन्हें रोक सकते हैं। ये यूपी नहीं है, हम लव जिहाद नहीं करते हैं। यहां लोगों को व्यक्तिगत आजादी है। लेकिन अगर कुछ भी गलत इरादे से हुआ है, पुलिस आरोपियो को गिरफ्तार करेगी। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।निर्भया की मां ने निष्पक्ष जांच की मांग कीनिर्भया की मां ने कहा कि इस मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए, दोषियों को सजा होनी चाहिए। एक मुख्यमंत्री का इस तरह का बयान अपराध को बढ़ावा देता है, यह पीड़िता को प्रभावित करता है, जो लोग इस तरह के अपराध करते हैं यह उन लोगों को बढ़ावा देता है। ये नेता सिर्फ अपने वोट बैंक की परवाह करते हैं। वहीं पीड़िता के पिता का कहना है कि 4 अप्रैल को मेरी बेटी बर्थडे पार्टी में गई थी, उसे समर गोआला के बेटे ने निमंत्रण दिया था। उन्होंने शाम 7.30 बजे बेज मेरी बेटी को छोड़ा। मैं घर पर नहीं था, मेरी पत्नी थी, मेरी पत्नी ने बताया कि एक महिला और दो आदमी मेरी बेटी को छोड़ने के लिए आए थे। हम उन लोगों को नहीं जानते थे। हम सिर्फ ये जानते हैं कि मेरी बेटी समर के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में गई थी।समर के बेटे में थी रिलेशन मेंपीड़िता के पिता ने कहा कि जब मेरी बेटी पार्टी से लौटी तो उसका खून बह रहा था, अगले दिन सुबह उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई, हम डॉक्टर के पास गए। जबतक हम वापस आते, उसकी मौत हो गई। मेरी बेटी के साथ समर के बेटे ने रेप किया था। मेरी बेटी और समर का बेटा रिलेशनशिप में थे। वहीं पीड़िता की मां का कहना है कि ये लोग मेरी बेटी को जन्मदिन की पार्टी में शाम 4 बजे लेकर गए, समर के बेटे ने उसके साथ रेप किया। जो लोग शाम को उसे छोड़ने आए थे, उन्होंने हमे धमकी दी कि अगर हमने मुंह खोला तो घर में आग लगा देंगे। इसलिए मैंने कुछ नहीं कहा, लेकिन अब मैं दोषियों को सजा की मांग करती हूं।