Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जो देशहित में नहीं है उसपर डील भी नहीं’, ट्रंप कुछ भी कहें, भारत का स्टैंड क्लियर, जानिए कहां फंसा है पेच…
    समाचार

    जो देशहित में नहीं है उसपर डील भी नहीं’, ट्रंप कुछ भी कहें, भारत का स्टैंड क्लियर, जानिए कहां फंसा है पेच…

    By Tv 36 HindustanJuly 4, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील (India-US Trade Deal) अंतिम चरण में है, जिसे लेकर खबर है कि 48 घंटे के अंदर दोनों देशों के बीच समझौता हो सकता है. अमेरिका कोशिश कर रहा है कि भारत उसे एग्रीकल्‍चर जैसे कुछ सेक्‍टर्स पर पूरी तरह छूट दे, लेकिन अमेरिका कुछ भी कर ले… भारत इन चीजों पर कभी भी समझौता करने को तैयार नहीं होगा. चाहे इसके लिए उसे हैवी टैरिफ का ही सामना करना पड़े.

    48 घंटे के भी भारत-अमेरिका की डील?
    9 जुलाई को अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ को रोकने की डेडलाइन (US Tariff Deadline) खत्‍म हो रही है. ऐसे में कहा जा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्‍यापार समझौता (India-US Trade Deal) इससे पहले ही पूरी होने की उम्‍मीद है. दोनों देशों की तरफ से कई बयान सामने आए हैं. ट्रंप का दावा है कि भारत अमेरिका पर बहुत कम टैरिफ (US Tariff) करने जा रहा है. वहीं भारत अपने कुछ प्रोड्क्‍ट्स पर कतई समझौता नहीं करना चाहता है.

    भारत इन शर्तों पर अडिग
    भारत का प्रतिनिधिमंडल किसी भी कीमत पर 26% टैरिफ का स्‍वीकार नहीं करना चाहता है. वह चाहता है कि अमेरिका अपना टैरिफ 10 फीसदी या फिर उससे कम रखे.
    भारत की कोशिश SME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम ईकाई) इंडस्‍ट्रीज को अमेरिका में अनुकूल परिस्थिति प्रोवाइड कराना है. ऐसे में भारत चाहता है कि अमेरिका भारत के एसएमई उद्योग को अनुकूल हालत मुहैया कराए, जिससे लेदर, गारमेंट, जेम्स-जूलरी और फार्मा जैसे सेक्‍टर्स को बढ़ावा मिले.
    कुछ अमेरिकी प्रोडक्‍ट्स पर टैरिफ कम करेगा भारत
    भारत का कहना है कि अमेरिका अगर भारत के साथ चल रहे व्‍यापार घाटे को कम करना चाहता है तो उसे भारत के कुछ सेक्‍टर्स के लिए बेहतर माहौल देना पड़ेगा. भारत ने अमेरिका के कुछ प्रोडक्‍ट्स पर टैरिफ कम करने पर विचार रखा है, जिसमें हार्ले-डेविडसन बाइक, बॉर्बन व्हिस्‍की, इलेक्ट्रिक वाहन और पार्ट्स, लग्‍जरी कारें और सोलर प्रोडक्‍ट्स आदि. अब अमेरिका को भारत के लिए कदम बढ़ाना है.

    India-US डील में कहां फंस रहा पेंच?
    अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील पर खबर आई है कि टैरिफ पर डील जल्‍द ही पूरी होने की उम्‍मीद है. Donald Trump ने तो यहां तक दांवा कर दिया है कि भारत अपने टैरिफ के साथ किसी से समझौता नहीं करता है, लेकिन इस बार के ट्रेड वार्ता में टैरिफ में कटौती हो रही है. भारत अपने टैरिफ को काफी हद तक कम करने जा रहा है. वहीं भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा है कि भारत अमेरिका के साथ एक अच्‍छा और बड़ा समझौता करना चाहेगा, लेकिन शर्तें हमारी होंगी. खासकर उन्‍होंने एग्रीकल्चर-डेयरी प्रोडक्‍ट्स को लेकर जोर दिया था.

    अमेरिका चाहता है कि भारत उसके एग्रीकल्‍चर प्रोडक्‍ट्स के लिए भारत का बाजार ओपेन करे, ताकि उसे एक बड़ा बाजार मिल सके. लेकिन भारत इसपर किसी भी सूरत पर राजी नहीं होने वाला है.
    भारत अमेरिकी एग्रीकल्‍चर प्रोडक्‍ट्स पर 100 फीसदी टैरिफ लगाता है, जिसे अमेरिका हटाने की मांग कर रहा है. लेकिन भारत इसे कम नहीं करेगा. क्‍योंकि अगर भारत ऐसा करता है तो भारतीय एग्रीकल्‍चर सेक्‍टर्स को बड़ा झटका लगेगा.
    US को भारत का रूस से सैन्‍य उपकरण जैसे S-400 मिसाइल सिस्टम और कच्‍चा तेल खरीदना पसंद नहीं है. वह चाहता है कि भारत अमेरिका से ये चीजें खरीदे. लेकिन भारत रूस से ये चीजें खरीदना जारी रखना चाहता है.
    डेयरी प्रोडक्‍ट्स पर भी अमेरिका टैरिफ कम करने की मांग कर रहा है, लेकिन भारत अगर ऐसा करता है तो भारत के डेयरी सेक्‍टर्स को बड़ा झटका लग सकता है.

    Post Views: 950

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleडेढ़ करोड़ Android यूजर्स की लगी लॉटरी, Google देगा 2688 करोड़ रुपये, जानिए क्या है मामला…
    Next Article इन यूजर्स के लिए बदलाव WhatsApp ने दिया झटका, हर मेसेज के भेजने के लगेंगे पैसे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता…

    June 7, 2026

    अगर आपके भी रिश्तों में बढ़ गई है कड़वाहट या मनमुटाव की समस्या, तो ये रत्न बढ़ाएंगे आपस में प्यार और विश्वास…

    June 7, 2026

    सिगरेट के अलावा इन सब्जियों में भी पाया जाता है निकोटिन, क्या इन्हें खाना सुरक्षित है जाने यहां से…

    June 7, 2026

    मोदी सरकार में 1 लाख सरकारी स्कूल बंद, प्राइवेट स्कूलों की संख्या 14% बढ़ी इस राज्य में ज्यादा असर…

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता…
    • अगर आपके भी रिश्तों में बढ़ गई है कड़वाहट या मनमुटाव की समस्या, तो ये रत्न बढ़ाएंगे आपस में प्यार और विश्वास…
    • सिगरेट के अलावा इन सब्जियों में भी पाया जाता है निकोटिन, क्या इन्हें खाना सुरक्षित है जाने यहां से…
    • मोदी सरकार में 1 लाख सरकारी स्कूल बंद, प्राइवेट स्कूलों की संख्या 14% बढ़ी इस राज्य में ज्यादा असर…
    • चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?