
सरकारी तेल कंपनियों ने वाहन ईंधन पेट्रोल और डीजल के दाम में आज 11 जनवरी 2022 को भी कोई बदलाव नहीं किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में प्रतिदिन अप-डाउन देखने को मिल रहा है. कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बीते 2 महीने से स्थिर हैं. इसके बाद भी देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर है.
भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, दिल्ली में 11 जनवरी को पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है. दिल्ली से सटे नोएडा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.51 रुपये जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 87.01 रुपये है.
इसके अलावा, यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपये और डीजल 86.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल की कीमत 107.23 रुपये जबकि डीजल 90.87 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, पटना में पेट्रोल का रेट 105.92 रुपये व डीजल का भाव 91.09 रुपये प्रति लीटर है. दरअसल, राज्य स्तर पर वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट की अलग-अलग दरों की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें विभिन्न शहरों में अलग होती हैं.
मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में प्रतिलीटर पेट्रोल का भाव 100 रुपये के पार चल रहा है.महानगरों में मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत सबसे अधिक है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं.
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं. आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें।