Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » अब महतारी वंदन योजना इतने जून तक e-KYC अनिवार्य, नहीं कराया तो रुकेगी अगली किस्त, 69 लाख महिलाओं पर असर…
    छत्तीसगढ

    अब महतारी वंदन योजना इतने जून तक e-KYC अनिवार्य, नहीं कराया तो रुकेगी अगली किस्त, 69 लाख महिलाओं पर असर…

    By Tv36 HindustanApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता को सुचारू बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य की करीब 69 लाख महिलाओं के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 अप्रैल 2026 से राज्यभर में e-KYC अभियान शुरू किया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 30 जून 2026 तय की गई है।

    e-KYC नहीं कराने पर रुकेगी किस्त
    सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि लाभार्थी महिलाएं तय समय सीमा तक e-KYC पूरा नहीं कराती हैं, तो योजना की अगली किस्त रोक दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं तक ही पहुंचे।

    राज्यभर में बनाए जा रहे e-KYC केंद्र
    महिलाओं की सुविधा के लिए सभी जिलों में e-KYC केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। यहां महिलाएं निम्न माध्यमों से सत्यापन करा सकती हैं, आधार आधारित प्रमाणीकरण, फिंगरप्रिंट स्कैन, ओटीपी वेरिफिकेशन इसके अलावा, सरकार ने ऑनलाइन सुविधा भी दी है, जिससे महिलाएं घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए e-KYC पूरा कर सकती हैं।

    नाम में गड़बड़ी बन रही बड़ी समस्या
    ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी संख्या में महिलाओं की e-KYC प्रक्रिया नाम में अंतर के कारण अटक रही है। आधार कार्ड और योजना रिकॉर्ड में नाम अलग होना है, छोटी वर्तनी की गलतियां, उपनाम या स्पेलिंग का अंतर ये सभी कारण e-KYC रिजेक्ट होने की मुख्य वजह बन रहे हैं।

    त्रुटि होने पर तुरंत करें सुधार
    महिला एवं बाल विकास विभाग ने लाभार्थियों को सलाह दी है कि पहले नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर अपना रिकॉर्ड जांचें, यदि कोई गलती मिले तो तुरंत सुधार के लिए आवेदन करें और सुधार के बाद ही e-KYC प्रक्रिया पूरी करें। देरी करने पर e-KYC बार-बार रिजेक्ट हो सकती है, जिससे अगली किस्त प्रभावित हो सकती है।

    अंतिम तिथि का न करें इंतजार
    अधिकारियों ने सभी महिलाओं से अपील की है कि वे 30 जून 2026 की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करें। महतारी वंदन योजना की निरंतरता बनाए रखने के लिए e-KYC अब अनिवार्य हो गया है। समय रहते प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी है, वरना आर्थिक सहायता पर असर पड़ सकता है।

    Views: 605
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleनई ऋण नीति में बड़ा बदलाव, 70% कैश और इतने प्रतिशत सामग्री के रूप में मिलेगा लोन…
    Next Article जनगणना डिजिटल तकनीक से होगी देश की गिनती, स्व-गणना पोर्टल से घर बैठे दर्ज करें अपना विवरण…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा…

    November 23, 2026

    आज महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा मंथन, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे कार्यशाला का शुभारंभ, CM साय रहेंगे मौजूद…

    November 23, 2026

    बिसलेरी का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने ये दी सफाई…

    November 23, 2026

    भारत में खत्म हो रही गरीबी वित्त मंत्री की इस पोस्ट में दावा, पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग निकले बाहर…

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा…
    • आज महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा मंथन, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे कार्यशाला का शुभारंभ, CM साय रहेंगे मौजूद…
    • बिसलेरी का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने ये दी सफाई…
    • भारत में खत्म हो रही गरीबी वित्त मंत्री की इस पोस्ट में दावा, पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग निकले बाहर…
    • मणिकर्णिका घाट पर स्नान क्यों माना जाता है खास जानें धार्मिक महत्व और परंपरा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?