Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, तो वहीँ इन्हें होगा धन लाभ, यहां जानें मेष से मीन तक सभी का हाल
    राष्ट्रीय

    आज के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, तो वहीँ इन्हें होगा धन लाभ, यहां जानें मेष से मीन तक सभी का हाल

    By Tv 36 HindustanOctober 21, 2022No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी व्यक्ति का साथ मिलने से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं और आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी तभी आप उसका लाभ उठा पाएंगे। परिवार में आपको अपने मन में चल रही कुछ बातों को माता-पिता के सामने रखने होंगी,नहीं तो आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    वृषभ

    आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुखों के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिवार के सदस्यों के सहयोग से किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं,जिससे परिवार में खुशियां रहेगी,लेकिन सेहत के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम गरम रहेगा जिसके कारण से आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा। आपको किसी काम के लिए जिद नहीं करनी है,नहीं तो वह गलत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लोग आपको यदि किसी के खिलाफ कुछ गलत बातें बताएं,तो आपको सुनकर फौरन रिएक्शन देने से बचना होगा। माता-पिता से आप कोई लेन देन कर सकते हैं।

    मिथुन

    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सुख सुविधाएं मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन इसके बाद आपको किसी बात का घमंड नहीं करना है। आपका कोई मित्र आपसे किसी प्रकार की मदद मांग सकते हैं,जिन्हें आपको पूरी अवश्य करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपका कोई परिजन आपके घर मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। परिवार में सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है,इसलिए बहुत ही तोलमोल कर बोले।

    कर्क

    आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है,क्योंकि उन्हें अपनी कुछ योजनाओं को बहुत ही सोच समझकर फाइनल करके आगे बढ़ाना होगा। आपकी कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला यदि न्यायालय में चल रहा है,तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर के रख रखाव साफ-सफाई आदि पर पूरा ध्यान देंगे और कुछ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की के सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं। आप जनकल्याण की भावना भी अपने अंदर रखेंगे।

    सिंह

    आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़ने के लिए रहेगा। जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना आपके लिए बेहतर रहेगा,लेकिन आपको संतान की संगति की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा। आपके कुछ रक्त संबंधी रिश्ते मजबूत होंगे। आपके कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं आपको अवश्य पूरी करनी होंगी,नहीं तो वह बाद में समस्या खड़ी कर सकते हैं। कला कौशल से जुड़कर आप कुछ धन कमा सकते हैं और आपकी अपने किसी परिजन से मुलाकात होगी,जिसके बाद परिवार में जश्न जैसा माहौल रहेगा।

    कन्या

    आज के दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और धर्म-कर्म के कामों से जोड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। कुछ धन भी खर्च करेंगे। किसी कानूनी काम को करने में आपको उसके नीति नियमों का पूरा पालन करना होगा,नहीं तो आपको उसके लिए दंड भी मिल सकता है। कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपको किसी परिजन की सहायता मिलने से आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझ सकता है। आपकी आज अपने किसी परिजन से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

    तुला

    आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। व्यापार में उपलब्धियां मिलने से आप और आगे बढ़ेंगे,लेकिन पारिवारिक बिजनेस में यदि कुछ मंदी चल रही है,तो उसके लिए आपको अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आपकी कोई पिछली की गई गलती आपके लिए समस्या बन सकती है,जिससे आपको सीख लेनी होगी। धन के मामले में आपको पूरा फोकस रखना होगा। किसी से भी आज कोई वादा ना करें,नहीं तो बाद में आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है।

    वृश्चिक

    आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों का आपके ऊपर बहुत फर्क पड़ेगा। आपको आज बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की कुछ गलतियों को माफ करना होगा। परिवार में आज किसी सदस्य को पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है,जिससे आपका और आपके कुल का नाम रोशन होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपने जूनियर से किसी काम को आसानी से निकलवा पाएंगे और माता-पिता आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों को भी डाल सकते हैं।

    धनु

    आज आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका दिल खुश हो जाएगा और आप इधर उधर की बातों की परवाह ना करते हुए उनके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। भाग्य मजबूत होने से आप सफलता की सीढ़ी चढेंगे और आपकी कुछ योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के आपके पूरे योग बन रहे हैं। आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलने से आप किसी बड़े बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आपके कुछ धार्मिक मामले आपको परेशान करेंगे। मित्रों के सहयोग से आप कोई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

    मकर

    सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। संतान के करियर में किसी समस्या का समाधान भी निकलेगा। अपने काम करने के तरीके में थोड़ा सा बदलाव करने से आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। धैर्य रखें और बीच में एक बड़ा व्यक्ति रखें। निवेश नीतियों पर पुनर्विचार करें। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का निकट भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पार्टनर से आपको पूरा भावनात्मक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

    कुंभ

    धार्मिक संस्थाओं से जुड़ना और उनका सहयोग करना आपको सुकून देगा। साथ ही आध्यात्मिक उन्नति भी होगी। परिवार और बच्चों के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। कभी-कभी आप काम में कुछ कठिनाइयों से परेशान रहेंगे। अपनी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करें और अपने काम में फिर से शामिल हों और सफल हों। आज व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। खांसी, बुखार और गले में खराश से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

    मीन

    यदि आप अपने सभी कामों को व्यावहारिक तरीके से पूरा करने का प्रयास करेंगे, तो आप निश्चित रूप से सफल होंगे। रिश्तेदारों और पड़ोसियों से संबंध मधुर होंगे। संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार मिल सकता है। कभी-कभी क्रोध और जुनून जैसे नकारात्मक स्वभाव भी आपके लिए परेशानी का कारण बनते हैं। कई काम बिगड़ सकते हैं।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india राशिफल
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleन्यू कोरबा हॉस्पिटल का आठवां वर्षगांठ मनाया गया
    Next Article गूगल पर सीसीआई ने लगाया 1337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना , जानिए क्या है वजह?
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जिले में आज राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन, पूरे राज्य से 20 हजार हितग्राही होंगे शामिल…

    May 4, 2026

    सोमवार के अचूक उपाय भगवान शिव की कृपा पाने के लिए करें ये खास उपाय, खुलेंगे आपके किस्मत के बंद दरवाजे…

    May 4, 2026

    कैबिनेट विस्तार पर अंतिम मुहर के संकेत, दिल्ली में सम्राट चौधरी की मैराथन बैठकों ने बढ़ाई हलचल…

    May 4, 2026

    10वीं-12वीं मेरिट छात्रों को बड़ा तोहफा, सरकार दिखाएगी फ्री IPL RCB Vs इसका मिलेगा लाइव रोमांच…

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जिले में आज राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन, पूरे राज्य से 20 हजार हितग्राही होंगे शामिल…
    • सोमवार के अचूक उपाय भगवान शिव की कृपा पाने के लिए करें ये खास उपाय, खुलेंगे आपके किस्मत के बंद दरवाजे…
    • कैबिनेट विस्तार पर अंतिम मुहर के संकेत, दिल्ली में सम्राट चौधरी की मैराथन बैठकों ने बढ़ाई हलचल…
    • 10वीं-12वीं मेरिट छात्रों को बड़ा तोहफा, सरकार दिखाएगी फ्री IPL RCB Vs इसका मिलेगा लाइव रोमांच…
    • आज का राशिफल आज का दिन कैसा रहेगा किसके लिए खुशखबरी, किसके लिए चेतावनी पढ़ें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?