अंबिकापुर। Anganwadi worker recruitment in cg : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से अटके आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती के रास्ते खुल गए हैं। संचालनालय महिला एवं बाल विकास रायपुर द्वारा इस संबंध में सहमति प्रदान कर दी है। जिसके बाद अब जल्द ही खाली पड़े 270 पदों भर्ती और नियुक्ति पत्र जारी होगी।जानकारी के अनुसार जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 54, सहायिका के 164 और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 52 पदों पर भर्ती की सहमति दी गई है।
Anganwadi worker recruitment in cg : बता दें कि संचालनालय द्वारा वर्ष 2020 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की चयन पश्चात नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी गई थी जिसके कारण पिछले पौने दो वर्ष से कार्यकर्ता व सहायिका की चयन होने के बाद भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो सके थे। नियुक्ति पत्र जारी नहीं होने से आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता व सहायिका के पद भरे नही जा सके थे लेकिन अब सहमति मिल जाने से नियुक्ति पत्र के लिए उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द समाप्त होगी वही रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही में भी तेजी आएगी।